भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मियों ने किया चक्काजाम

भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत के बाद भी सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं किए हैं, इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 4:40 PM IST
BHILAI
BHILAI

भिलाई. बीएसपी कर्मचारी लाल चंद यादव की सड़क दुर्घटना में मौत होने से आक्रोशित इंटक यूनियन ने गुरुवार की सुबह १० बजे संयंत्र के भीतर ***** जाम कर दिया। कर्मियों के साथ यूनियन नेताओं ने कोक ओवन व एसपी-3 के समीप दुर्घटना स्थल के पास एकत्र हुए। यहां श्रमिक नेताओं ने पीडि़त परिवार के एक आश्रित को बीएसपी में नौकरी देने व संयंत्र की जर्जर सड़कों का जल्द मरम्मत करने मांग की।

अफसर भी पहुंचे मौके पर
सड़क पर कोक ओवन के सचिव प्रभारी शेखर शर्मा, धनेश प्रसाद, गुरुदेव साहू, आर सुमन, रेशम राठौर, डीपी खरे, पीके बिस्वास, एमएल सिन्हा, आनन्द बघेल, प्रभाकर होत्री, एस रवि, मनोज मसीह, एनपी बारले मौजूद थे। ***** जाम की जानकारी मिलते ही डीजीएम झगर सिंह, एमके सोलंकी सेफ्टी विभाग के डीजीएम एचके चौहान, आईआर विभाग के एजीएम एसके सोनी, पर्सनल अधिकारी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। महाप्रबंधक जीएस वेकट सुब्रमण्यम ने यूनियन नेताओं को चर्चा के लिए बुलाया।

प्रबंधन की ओर से दिया आश्वासन
महाप्रबंधक ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि ईडी वक्र्स व जांच कमेटी के चेयरमैन महाप्रबंधक सर्विसेस बी महाराणा से बात कर जल्द आश्रित को नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं महाप्रबंधक बी महाराणा ने गुरुवार को मौके का वेरिफिकेशन किया। उन्होने जल्द रोड बनाने का आश्वासन दिया। श्रमिक नेताओं ने अनुकंपा नियुक्ति देने के फैसले पर देरी किए जाने से, कोक ओवन बंद कराने की भी चेतावनी कोक ओवन के महाप्रबंधक को दी।

इस तरह हुई थी बीएसपी कर्मचारी की मौत
बीएसपी में कोक ओवन से सिंटर प्लांट-3 की ओर जाने वाले रास्ते पर कोक ओवन के सीपीपी-टू के कर्मी लालचंद यादव (56 वर्ष) अपने कार्य स्थल के कनवेयर बेल्ट की जांच कर बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रभारी को रिपोर्ट देने कार्यालय लौट रहे थे। इस दौरान हैमर क्रेशर के सामने सड़क पर एक तेज गति भारी वाहन ने पीछे से ठोकर मारी। ठोकर की आवाज सुनकर हैमर क्रेशर के ऊपर काम कर रहे कर्मी नीचे उतरे और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने में देरी होता देख कर्मियों ने उन्हें सीआईएसएफ की गाड़ी से संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट तक लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया, इस दौरान उनकी मौत हो गई।

Published on: