भिलाई

यशग्रुप के डायरेक्टर ने एक और कंपनी बनाकर लोगों से की करोड़ों की धोखाधड़ी, SIT जांच में खुलासा, गैंगस्टर तपन से सांठगांठ

पुलिस ने बताया कि यश ग्रुप के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव ने महाकालेश्वर हाउसिंग सोसाइटी नामक एक फर्म बनाकर बेमेतरा क्षेत्र में कारोबार शुरू किया था।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 1:07 PM IST
patrika
यशग्रुप के डायरेक्टर ने एक और कंपनी बनाकर लोगों से की करोड़ों की धोखाधड़ी, SIT जांच में खुलासा, गैंगस्टर तपन से सांठगांठ

बेमेतरा/भिलाई . गैंगस्टर तपन सरकार के साथ सांठगांठ कर यशग्रुप के शासकीय बंधकशुदा जमीन का अनुबंध करने के मामले की जांच कर रही एसआइटी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जिसके मुताबिक यशग्रुप के डायरेक्टर ने एक और कंपनी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बताया कि यश ग्रुप के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव ने महाकालेश्वर हाउसिंग सोसाइटी नामक एक फर्म बनाकर बेमेतरा क्षेत्र में कारोबार शुरू किया था।

इसका कार्यालय बेमेतरा मे ंखोला गया था। पुलिस को जांच में यह पता चला है कि जब यश ग्रुप के कारोबार पर पाबंदी लगाई गई तो अमित श्रीवास्तव ने यश ग्रुप का पैसा महाकालेश्वर हाउसिंग सोसाइटी में ट्रांसफर करवा लिया। पैसा जमा करने वालों को यह बताया कि उसका पैसा महाकालेश्वर सोसाइटी में जमा है वहां से अधिक पैसा मिलेगा।

मिली लोगों की रसीद
एसआइटी की टीम ने साजा और देवकर क्षेत्र के ७५ लोगों का पैसा जमा करने का रसीद भी बरामाद किया है। जिसमें किसी ने २० हजार तो किसी ने ५० हजार से २ लाख रुपए तक जमा किया है। इन लोगों ने देवकर थाने में शिकायत की है। जिसकी जांच देवकर पुलिस कर रही है। तब तक यह खुलासा नहीं हुआ था कि महाकालेश्वर हाउसिंग सोसाइटी भी यशग्रुप के डायरक्टर अमित श्रीवास्तव का है। जांच में पता चला है कि अमित श्रीवास्तव ने महाकालेश्वर हाउसिंग सासाइटी का पंजीयन दिल्ली से करावाया है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि दिल्ली का पंजीयन सही है या फर्जी है। महाकालेश्वर हाउसिंग सोसाइटी के माध्यम से भी श्रीवास्तव ने बेमेतरा,कबीरधाम,राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में कारोबार फैला कर रखा था। पुलिस इसकी तह तक जाकर यह पता लगा रही है कि अमित इस तथाकथित कंपनी का संचालन किस तरह कर रहा था।

देवकर थाने में लोगों ने की शिकायत
यशग्रुप मामला उजागर होने के बाद इस कंपनी की भनक कैसे लगने नहीं दी। आईजी दुर्ग रेंज जीपी सिंह ने बतााय कि यशग्रुप के डायरेक्टर महाकालेश्वर हाउसिंग सोसाइटी नामक संस्था बेमेतरा में चला रहा था। वहां ठगी के शिकार लोगों ने देवकर थाने में शिकायत की है। इस मामले का भी गंभीरता की जाच की जा रही है।

इनकी तलाश सरगर्मी से कर रही पुलिस
अन्नू उर्फ अनुराग दुबे, शैलेष तिवारी, गोपाल वर्मा उर्फ टकला, रणजीत राणे

निलंबित है स्टांप वेंडर का लाइसेंस
स्टांप पेपर कारोबारी गौतम का लाइसेंस कोषालय ने निरस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक २०१३ में खरीदे गए स्टांप का लेखा-जोखा आरोपी गौतम को २०१४ में प्रस्तुत करना था। आरोपी ने अपना रजिस्टर कोषालय में जमा नहीं किया। रायपुर के कोषालय में पद्स्थ अधिकारियों को यह कहते गुमराह किया कि उसने रजिस्टर जांच के लिए जमा कर दिया है। मामले का जब खुलासा हुआ तो प्रशासन ने गौतम को जारी स्टांप वेंडर का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

Published on: