
दुर्ग@Patrika. दुर्ग सहित बिलासपुर रेलवे जोन के मंडल मुख्यालय स्टेशनों से स्पेशल गुड्स ट्रेन के माध्यम से जरुरत और डिमांड के हिसाब से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अब तक रेलवे 1010 टन सामग्री निर्यात कर चुकी है। साथ ही व्यापारियों और किसानों को परिवहन के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
रायपुर एवं दुर्ग स्टेशन से लगभग 6 75 टन पार्सल को गंतव्य स्थलों तक पहुंचाया गया
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कोरोन वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए रायपुर मंडल मुख्यालय व दुर्ग, बिलासपुर, नागपुर मंडल के स्टेशनों से देश के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री भेजने के लिए स्पेशल पार्सल ट्रेन चलाई जा रही है। संकट की इस घड़ी में एक दूसरे की मदद के लिए आवश्यक सामग्री भेजने वालों को अच्छी सुविधाएं मिल रही है। रेलवे के इस प्रयास का सबको फायदा मिल रहा है। 29 अप्रैल को एक दिन में लगभग 104 टन की सामग्री लोडिंग की जिसमें रायपुर मंडल का 6 9 टन भेजने का योगदान रहा एवं 107 टन सामग्री अनलोडिंग की यह एक रिकॉर्ड है। इस माह 29 अप्रैल तक कुल लगभग 1010 टन पार्सल लदान किया हैं। जिसमें रायपुर रेल मंडल ने रायपुर एवं दुर्ग स्टेशन से लगभग 6 75 टन पार्सल को गंतव्य स्थलों तक पहुंचाया गया है।
जानें क्या क्या प्रोडक्ट भेजा गया
परिवहन की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं में 32.5 टन-दवाएं, 14.9 टन -मेडिकल उपकरण, 427.08 टन-फल एवं डेयरी प्रोडक्ट, 6 4.33 टन - सब्जियां, 223.2- टन किराना आयटम और 252.05 टन अन्य सामग्री भेजी गई। मोटरसाइकिल, साइकिल, कपड़ा, प्लास्टिक बैग, वस्त्र, अगरबत्ती, चॉकलेट, कन्फेक्शनरी आइटम, मशरूम, पापड़, मसाले और अन्य किराने की वस्तुएं भी शामिल हंै।
बनाया गया अलग सेल
अधिक खराब होने वाले सामान और एग्रीप्रोडक्ट्स की सुविधा के लिए अलग सेल बनाया गया है। यह सुविधा तीनों मंडलों में शुरू किया गया है। इस पार्सल के संबंध में जानकारी 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर पर ली जा सकती हैं।
सेल के बारे में अधिक जानकारी
मुख्यालय बिलासपुर- 975247596 2
रायपुर मंडल
वाणिज्यिक नियंत्रण- 97528 77998
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक- मनोज हाटी- 97528 77995
मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक- रायपुर वाई. जोसेफ -97528 7796 7
मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक - दुर्ग- अमर फु टाने- 91091126 8 2,
बिलासपुर मंडल
वाणिज्यिक नियंत्रण-97528 76 970,
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक- निशित कुमार पांडेय -78 6 996 4376 ,
मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक- राघवेन्द्र पांडेय 96 3001548 5
नागपुर मंडल
वाणिज्यिक नियंत्रण- 8 6 00109149
वाणिज्य निरीक्षक- प्रवेश यादव 956 101276 8
मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक- इतवारी-रमेश सदावर्ते 98 227346 51
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.