भिलाई

CG Rape Case: मामा के घर से गिरफ्तार हुआ युवक, सामने आई यह बड़ी वजह…

CG Rape Case: शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ बलात्कार कर आरोपी युवक फरार हो गया और नक्सली इलाके में जाकर रहने लगा।

less than 1 minute read
Sep 25, 2024
CG rape case

CG Rape Case: शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ बलात्कार किया। जब युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी घर से फरार होकर नक्सली क्षेत्र में चला गया। पुलिस ने दबिश देकर ग्राम खड़गांव से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार मंडावी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

भट्टी टीआई राजेश साहू ने बताया कि वर्ष 2023 में युवती पढ़ाई करने के लिए भिलाई आई थी। इस बीच फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी बालोद ग्राम बेलरगोंडी निवासी दिनेश मंडावी पिता स्वर्गीय छन्नू लाल मंडावी (34 वर्ष) से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दिनेश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बना लिया। जब पीड़िता उसे शादी करने का दबाव बनाने लगी तो इनकार कर दिया। उसके साथ संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद युवती ने शिकायत की।

CG Rape Case:पुलिस के डर से नक्सली इलाके में छुपा

टीआई ने बताया कि आरोपी दिनेश मंडावी की खोजबीन में पता चला कि वह कांकेर जिले के नक्सली इलाका ग्राम खड़गांव में अपने मामा के यहां रह रहा है। एएसआई प्रमोद सिंह के साथ आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन को वहां रवाना किया। दुर्ग से 200 किलोमीटर दूर जाकर आरोपी दिनेश को पकड़ा गया। पुलिस वहां सर्वे के बहाने पहुंची और पतासाजी की।

Updated on:
25 Sept 2024 01:59 pm
Published on:
25 Sept 2024 01:53 pm