18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / बीएसपी की रेल पटरी कबाड़ी के गोदाम में काटी जा रही थी, पुलिस की रेड में खुलासा, पूछताछ जारी

बीएसपी की रेल पटरी कबाड़ी के गोदाम में काटी जा रही थी, पुलिस की रेड में खुलासा, पूछताछ जारी

Bhilai News: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पांडे कबाड़ी के गोदाम में दुर्ग पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान सेल की मुहर लगी कटी हुई रेल पटरी और भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के बिलेट के टुकड़े मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 12 Oct 2026, 1:22 PM IST

Chhattisgarh News

ट्रेलर में लोड मिली बीएसपी की रेल पटरियां (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: व्यापारियों की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पांडे कबाड़ी के गोदाम में दबिश दी। पुलिस ने मौके से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की मुहर लगे कटी हुई रेल पटरी और बीएसपी के बिलेट के टुकड़े बरामद किए हैं। बीएसपी से बाहर निकलने वाले ट्रकों में अतिरिक्त लोहा लोड करके बाहर निकाला जाता है। इसके बाद इसे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कबाड़ियों के यहां लाकर गैस कटर से काट दिया जाता है। पुलिस अब इस मामले में संदिग्ध ट्रकों के मालिकों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है।

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को व्यापारियों ने शिकायत की थी कि पांडे कबाड़ी के सामने बीएसपी की रेलपांत लोड कर भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह उर्फ पप्पी, बलजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष जोगा राव और गुरमीत सिंह की गाड़ियां खड़ी हैं और रेलपांत उतारकर काटी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोदाम की तलाशी के दौरान सेल की मुहर लगी रेलपांत के कटे हुए टुकड़े और बीएसपी का बिलेट मिला। पुलिस ने पंचनामा किया। जिन पार्टियों ने बीएसपी से आयरन स्क्रैप खरीदा था, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यूनियन और पहरेदारों की जुगलबंदी का आरोप

ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि बीएसपी में माल ढुलाई के लिए भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जरिए गाड़ियां अंदर जाती हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारी पहले अपनी गाड़ियां अंदर भेजते हैं, जिन्हें सुरक्षा में तैनात जवान नहीं रोकते। ड्राइवर अलसुबह गाड़ियां कबाड़ी गोदाम के बाहर खड़ी कर देते हैं, जहां लोहा काटा जाता है और बाकी का माल संबंधित कंपनी में भेज दिया जाता है।

शोभराज अग्रवाल, एएसपी के मुताबिक, कबाड़ी के गोदाम में जांच की गई है। मौके पर रेलपांत और बिलेट के टुकड़े मिले हैं। वीडियोग्राफी कर मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध गाड़ियों के मालिकों और संबंधित व्यापारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

इंद्रजीत सिंह, अध्यक्ष, भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मुताबिक, माल लोड कर गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी की गई थीं, उसी का फोटो खींचकर पुलिस को भेजा गया है। फिलहाल यूनियन टीम गठित कर सर्चिंग करेगा और ट्रांसपोर्टरों को हिदायत दी जाएगी। यूनियन का काम बराबर काम देना है, गाड़ी कहां जा रही है यह गाड़ी मालिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।