भीलवाड़ा

10 करोड़ से अधिक टर्नओवर पर भरना होगा 0.1 प्रतिशत टीडीएस

कारोबार करना और टैक्स वसूलकर विभाग में जमा कराना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2020, 6:01 AM IST
0.1 TDS to be paid on turnover over 10 crores in bhilwara
0.1 TDS to be paid on turnover over 10 crores in bhilwara

भीलवाड़ा।
दस करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों पर 0.1 प्रतिशत टीडीएस भरना होगा। 50 लाख से अधिक की बिक्री पर 0.1 प्रतिशत टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (टीडीएस) काटना होगा। यह टीडीएस दूसरे महीने की 7 तारीख तक जमा करना रहेगा। यदि व्यापारी त्रैमासिक फॉर्म भरना भूल जाए तो 100 प्रतिशत पेनल्टी, रिटर्न भूला तो प्रति माह 1 प्रतिशत ब्याज और फौजदारी के तहत कार्रवाई का सामना भी करना पड़ेगा। नए नियमों से ज्लेलर्स, वाहन डीलर और बिल्डर आदि प्रभावित होंगे।
कर सलाहकार के अनुसार यह नियम उन व्यापारियों पर लागू होगा, जिनका वित्त वर्ष 2019-20 में टर्नओवर 10 करोड़ से ज्यादा है। डीलर, होलसेल या फुटकर व्यापारी जो 50 लाख से अधिक का सामान बेचते हैं और इस लिमिट को क्रॉस करते हैं तो उस पर 0.1 टीडीएस भी वसूलना रहेगा। सीएस गौरव दाधीच ने बताया कि इस व्यवस्था से व्यापारी पर दोहरी जिम्मेदारी आ गई है। कारोबार करना और टैक्स वसूलकर विभाग में जमा कराना होगा।
29 सितंबर के परिपत्र के अनुसार मोटर वाहन डीलर इसमें शामिल हैं। 10 लाख से ऊपर के टीडीएस का नियम पहले से है। अब 10 लाख के नीचे के मोटर वाहनों की बिक्री 50 लाख से ज्यादा होती है तो भी टीडीएस काटना होगा। कर सलाहकारों की मानें तो इसे पेंडिंग नहीं रख सकते हैं। जीएसटी के अलावा कुल कीमत पर अब से 0.75 प्रतिशत टैक्स की भी वसूली व्यापारियों को करनी है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल