भीलवाड़ा

108 कोरोना रोगी मिले

कोरोना संक्रमितों की संख्या 9751 हो गए है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2020
108 corona patients found in bhilwara
108 corona patients found in bhilwara

भीलवाड़ा.
जिले में रोजाना 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 108 नए केस सामने आए। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या ९७५१ हो गए है।
आरआरटी प्रभारी डॉ .घनश्याम चावला ने बताया कि अब तक १७१ जनों की मौत हो चुकी है। लोग अब भी बेपरवाह बने हैं, जो न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण की चेन टूट नहीं रही है।
पेयजल का पीएच १० होना चाहिए
भीलवाड़ा . तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने वाटर एंड हेल्थ विषय पर वेबनार रखी। पीयूष रांका ने नमस्कार महामंत्र से शुरुआत की। निर्मल सुतरिया ने टीपीएफ गीत गाया। अध्यक्ष राकेश सुतरिया ने स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी श्रेयांश टोडरवाल के अनुसार, मुख्य वक्ता राकेश खटेड ने 10 पीएच का पानी पीने की सलाह दी। कहा कि आजकल लोग आरओ का पानी इस्तेमाल करते हैं, जिसको एल्कलाइन करने के कई तरीके हैं। मनोज चंडालिया, संदीप चौरडिय़ा, अभिषेक कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज ओस्तवाल, सह मंत्री नवीन वागरेचा, विनोद पितलिया आदि उपस्थित थे।