भीलवाड़ा

जिले में 18 से 45 साल तक के 11 लाख को नि:शुल्क लगेंगे टीके

हर आयु वर्ग के लोगों को विभाग ने कर रखा है चिह्नित

less than 1 minute read
Apr 27, 2021
जिले में 18 से 45 साल तक के 11 लाख को नि:शुल्क लगेंगे टीके

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
जिले में 18 से 45 वर्ष तक के ११ लाख से अधिक लोगों को कोरोना के नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अब तक की चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नि:शुल्क टीके लगाने की घोषणा कर दी। अब टीके की उपलब्धता के बाद टीकाकरण शुरू होगा। जिले मंे अब तक 45 साल से अधिक आयु के लोगों के ३ लाख ६९ हजार पहली और दूसरी डोज लग चुकी है।
जिले में इस आयु वर्ग के इतने लोग
कुल जनसंख्या- 27,93,405
उम्र- संख्या
- १८ से ४५ वर्ष - 1101246
- ४५ से ६० वर्ष- 319870
- ६० वर्ष से ऊपर- 227650
सौ से अधिक सेन्टर पर लगेंगे टीके
जिले में अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3 लाख 68 हजार 731 लोगों को टीके लगाए जा रहे थे, इसके लिए १०० के न्द्रों पर टीकाकरण हो रहा था, जबकि अब इनकी संख्या बढ़ानी होगी। विभाग को इसके लिए चिकित्सकों से लेकर नर्सेज को प्रशिक्षण देना होगा। इतनी बड़ी संख्या का टीकाकरण नियमित होगा तो उसकी तैयारी भी बेहतर तरीके से करनी होगी। इसे लेकर आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा अपने विभाग की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए एक मेप तैयार किया गया है।

Published on:
27 Apr 2021 08:18 am
Also Read
View All