भीलवाड़ा

महाराजा अजमीढ़ के जयकारों के साथ 111 यूनिट रक्तदान

महाराजा अजमीढ़ जयंती के उपलक्ष में स्वर्णकार समाज नगर की ओर से तेजाजी चौक स्थित रूपजी महाराज की बगीची में रक्तदान शिविर लगाया गया।
less than 1 minute read
Oct 11, 2019
111 units of blood donation with the cheers of Maharaja Ajmeed in bhilwara
111 units of blood donation with the cheers of Maharaja Ajmeed in bhilwara

भीलवाड़ा।
Maharaja Ajmeed Jayanti महाराजा अजमीढ़ जयंती के उपलक्ष में स्वर्णकार समाज नगर की ओर से तेजाजी चौक स्थित रूपजी महाराज की बगीची में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में समाजजनों ने महाराजा अजमीढ़ के जयकारों के साथ परिवार सहित 111 यूनिट रक्तदान किया। एक महिला ने अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाया। सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Maharaja Ajmeed Jayanti नवयुवक मंडल के अध्यक्ष लखन सोनी ने बताया कि दोपहर में सुनारों के मंदिर में रूपजी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया। अंत में आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। शिविर का शुभारंभ समाज के नगर अध्यक्ष कैलाश बेनाथिया ने किया। इस दौरान मंत्री कंवर लाल सोनी, कोषाध्यक्ष अरुण डसानिया, गौरी शंकर सोनी, रामपाल सोनी, भूपेंद्र सोनी, गणेश सोनी, विष्णु भरावा, ओम सोनी, पवन सोनी, राहुल सोनी, अमित धूपड़, विनोद बिच्छी, मुकेश सोनी उपस्थित थे। शिविर में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। शिविर में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

Published on:
11 Oct 2019 07:26 pm
Also Read
View All