भीलवाड़ा

12 कोरोना संक्रमित निकले

आंकड़ा 2500 पार
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2020, 10:43 PM IST
12 corona infected in bhilwara
12 corona infected in bhilwara

भीलवाड़ा।
आठ दिन बाद जिले में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगा। शुक्रवार को 12 संक्रमित पाए गए। इनकी संख्या 2506 हो गई है जबकि अब तक 30 जनों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में फैक्ट्री संचालक, सुपरवाइजर, माइनिंग विभाग का लेखाधिकारी, बैंककर्मी व छात्र शामिल है। एक कोरोना संदिग्ध की मृत्यु हो गई है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि शुक्रवार को ए सेक्टर बापूनगर का रीको में फैक्ट्री संचालक, पटेलनगर निवासी सिंथेटिक्स फैक्ट्री में सुपरवाइजर, डी सेक्टर चंद्रशेखर आजाद नगर, बड़े मंदिर के पीछे धानमंडी काबरा मोहल्ला निवासी, आरके कॉलोनी कम्यूनिटी हॉल के सामने रहने वाला खनिज विभाग का लेखाधिकारी, वार्ड नंबर 19 आसींद, सोलंकी टॉकिज रोड़ शास्त्रीनगर निवासी तथा बैंककर्मी, रामपुरा बस्ती शाहपुरा की युवती, शिव मंदिर के पास नागौरी मोहल्ला, न्यू बापूनगर छात्रावास के निकट रहने वाला, मालियों का नोहरा नेहरु रोड, हनुमान कॉलोनी शास्त्रीनगर की छात्रा शामिल है।
कोरोना संदिग्ध की मृत्यु
पुर के एक बुजुर्ग को हालत बिगडऩे पर एमजीएच में भर्ती कराया गया। जहां संदिग्ध मानते सैम्पल लिया। उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। शव सुरक्षित रखवाया गया है। कोरोना रिपोर्ट का इंजतार है।
मृतक की रिपोर्ट नेगेटिव आई
संजय कॉलोनी निवासी व मृतक एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अन्तिम संस्कार कोरोना संदिग्ध मानते गाइड लाइन के आधार पर किया था।

Updated on:
28 Aug 2020, 10:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All