अगस्त में सर्वाधिक 4.57 लाख लोगों के लगे टीके
भीलवाड़ा।
कोरोना टीके में भीलवाड़ा का आंकड़ा आठ माह में करीब 15.25 लाख पहुंच गया। इसमें सर्वाधिक अगस्त में 4.57 लाख लोगों के टीके लगे हैं। कुल 15.25 लाख टीकों में 11 लाख 62 हजार के प्रथम तथा 3 लाख 62 हजार 666 के दूसरी डोज लगी है।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 9911 सत्र टीकाकरण हुए। जनवरी में 13 हजार 599, फरवरी में 27 हजार 108, मार्च में 1 लाख 73 हजार, अप्रेल में 2.22 लाख, मई में 1.19 लाख जून में 3.15 लाख, जुलाई में 1.95 लाख लोगों के टीके लगे थे। जुलाई में लगभग 13 दिन टीके नहीं मिलने से टीके नहीं लग सके है। अगस्त माह में चार दिन को छोड़कर लगातार वैक्सीन मिलने से यह आंकड़ा 4.57 लाख तक पहुंच गया है। अगस्त में 15, 18, 19 व 22 अगस्त को वैक्सीनेशन सेन्टर बन्द रहे।
माह प्रथम डोज दूसरी डोज कुल टीके
जनवरी 13,599 0 13,599
फरवरी 17,086 10,022 27,108
मार्च 1,54,521 18,677 1,73198
अप्रेल 1,88,576 33,869 2,22,445
मई 98,228 21,700 1,19928
जून 2,85,252 30,498 3,15,750
जुलाई 89,343 1,06,050 1,95393
अगस्त 3,15,423 1,41,850 4,57,273
योग 11,62,028 3,62,666 15,24,694
-------
परिवार कल्याण में भीलवाड़ा को २ लाख का पुरस्कार
भीलवाड़ा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राज्य स्तरीय समारोह में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020-21 में पीपीआईयूसीडी निवेशन की उपलब्धि में सामान्य श्रेणी के 19 जिलों में तृतीय स्थान मिला। भीलवाड़ा को राज्य स्तरीय पुरस्कार का प्रशस्ति पत्र व २ लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया। परिवार कल्याण के क्षेत्र में वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरुप राज्य में सामान्य श्रेणी के 19 जिलों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर निजी चिकित्सा संस्थान सिटी हॉस्पिटल भीलवाड़ा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।