भीलवाड़ा

सीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत 16 जनों की मौत

हर दिन बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2021, 8:03 AM IST
सीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत 16 जनों की मौत
सीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत 16 जनों की मौत

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमित से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना उपचार के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें भीलवाड़ा के सीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक की निजी चिकित्सालय में, 2 अंबेश हॉस्पिटल, केशव पोरवाल व सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में 1-1 जने की मौत हुई है। चित्तौडग़ढ़ के आजोलियां का खेड़ा निवासी 47 साल का व्यक्ति, शास्त्रीनगर निवासी 60 साल की बुजुर्ग महिला, कोटड़ी निवासी 53 साल की महिला, आसींद निवासी 38 साल की महिला, होड़ा निवासी 41 साल का व्यक्ति, पुलिस लाइन निवासी 72 साल का बुजुर्ग, सुवाणा निवासी 38 साल का युवक, बागोर निवासी 62 साल की बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर परिषद के अनुसार वाहन के लिए 9 जनों के फोन आए थे। उनमें से तीन ने देरी के कारण वाहन की व्यवस्था अपने स्तर पर करके पंचमुखी मोक्षधाम में अन्तिम संस्कार किया है। पंचमुखी मोक्षधाम विकास समिति के रामगोपाल अग्रवाल व मुकेश अजमेरा ने बताया कि पंचमुखी 13 जनों का अन्तिम संस्कार किया गया। वही शास्त्रीनगर मोक्षधाम विकास समिति के दिनेश बंब ने बताया कि सोमवार को वहा पर 3 जनों का अन्तिम संस्कार किया गया।
यहां मिले संक्रमित
आसीन्द में १, बनेड़ा ३, बापूनगर ९६, भीलवाड़ा ४०, चपरासी कॉलोनी ३६, चन्द्रशेखर आजादनगर ७१, जहाजपुर १६, काशीपुरी ५५, कोटड़ी ४८, माण्डल ५७, मांडलगढ़ ८, पुर २६, सांगानेरी गेट ४२, सहाड़ा १, सांगानेर ५३, शाहपुरा २, शास्त्रीनगर ५८, सुभाषनगर ६०, सुवाणा में २८ कोरोना संक्रमित पाए गए। खास बात यह है कि भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में ५३७ संक्रमित सामने आए है।
-----
ऐसे है भीलवाड़ा के हालात
नए कोरोना रोगी- 701
इस माह संक्रमित -8511
अब तक संक्रमित- 21524
एक्टिव रोगी की संख्या-7628
अस्पतालों में भर्ती रोगी-848
वेन्टीलेटर पर भर्ती रोगी-45
सोमवार को हुई मौत-16
अप्रेल माह में मौत-111
अब तक कुल मौतें-283

Published on:
Also Read
View All