भीलवाड़ा

161 आयुष कर्मचारियों पर लटकी तलवार

31 जुलाई को बंद हो जाएगा आयुष कार्यक्रम

less than 1 minute read
Jul 30, 2020
161 AYUSH employees hanging on sword in bhilwara
161 AYUSH employees hanging on sword in bhilwara

भीलवाड़ा।
केन्द्रीय आयुष मंत्रालय का आयुष कार्यक्रम 31 जुलाई को बंद हो जाएगा, जबकि आयुष कार्यक्रम में चिकित्साकर्मी पांच वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। 161 कार्मिकों ने महामारी के समय चिकित्सा सेवाओं में दिया। डॉ. शुभांगी शर्मा ने बताया कि कार्मिक दो दिन से भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। आयुष यूनियन अध्यक्ष डॉ. शुभांगी शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को ज्ञापन देकर आयुष सेवाएं बचाने की मांग की। डॉ. मांगीलाल बिश्नोई, डॉ. सुनिल बिश्नोई, डॉ. रोहिताश शर्मा, डॉ. अजमल हुसैन, डॉ शिवशंकर उपस्थित थे।
भर्ती की स्वीकृति नहीं हुई तो चिकित्सा मंत्री का घेराव
भीलवाड़ा. अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ प्रदेश अध्यक्ष छीतरमल सैनी ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, आयुर्वेद सचिव, उपसचिव व आयुर्वेद निदेशक को भर्ती की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने बताया कि आयुर्वेद विभाग की ओर से प्रस्तावित 550 नर्सेज भर्ती की वित्तीय स्वीकृति 21 अगस्त तक जारी नहीं करवाने पर 24 अगस्त को प्रदेश के बेरोजगार नर्सेज चिकित्सा मंत्री का घेराव किया जाएगा।
कार्यकारणी का विस्तार
भीलवाड़ा. अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन वैष्णव खामोर ने आसींद तहसील मीडिया प्रभारी छोटूलाल गुर्जर व शाहपुरा तहसील मीडिया प्रभारी दुर्गेश वैष्णव को नियुक्त किया।

Updated on:
29 Jul 2020 10:51 pm
Published on:
30 Jul 2020 05:02 am