भीलवाड़ा

18 से 44 साल के उम्र वाले 1942 युवाओं ने लगवाए टीके

तीन हजार डोज और मिली, अजमेर से आएगी

less than 1 minute read
May 19, 2021
18 से 44 साल के उम्र वाले 1942 युवाओं ने लगवाए टीके

भीलवाड़ा।
जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर बुधवार से 18 से 44 साल के उम्र वाले युवाओं के कोरोना टीके का शुभारम्भ किया गया। लेकिन पहले दिन जिले में मात्र 1942 जनों ने ही टीके लगवाए। जिले में बुधवार को कुल 2373 जनो ने टीके लगवाए। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को १६ उपखण्ड मुख्यालय तथा भीलवाड़ा में एक सेन्टर पर टीके लगाए गए। इसमें 18 से 44 साल के उम्र वाले 1942 युवाओं ने टीके लगवाए। 45 से 60 साल में 346 प्रथम व 16 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र वाले 53 ने पहली व 4 ने दूसरी डोज लगवाई। वही हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर 12 ने डोज लगवाई। डॉ. शर्मा ने बताया कि 18 से 44 साल के उम्र वालों के लिए गुरुवार को 3 हजार डोज आएगी। हालांकि यह डोज एक दिन की है। ऐसे में पूरे जिले में एक साथ वैक्सीनेशन का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। जबकि युवाओं में टीका लगाने के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है।

Published on:
19 May 2021 09:14 pm
Also Read
View All