मृतक संख्या 146
भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को 20 कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही संख्या बढ़कर 7914 हो गई। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। मृतक संख्या 146 हो गई है।
.................
आचार्य विद्यासागर का अवतरण दिवस मनाया
भीलवाड़ा . बापूनगर स्थित पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर एवं गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता का अवतरण दिवस मनाया। सुबह अभिषेक के दौरान सौरभ पाटनी व पूनम सेठी ने शांतिनाथ भगवान व पाश्वनाथ भगवान पर शांतिधारा की। इसमें आचार्य व माता की दीर्घायु व पूर्ण स्वस्थ की कामना की।
करवा चौथ प्रतियोगिता
भीलवाड़ा. गोल्डन वेब व हैप्पी क्लब के सानिध्य में करवाचौथ प्रतियोगिता आजादनगर स्थित रिसोर्ट में की गई। इसमें मिस करवा चौथ, करवा चौथ स्पेशल थाली सजाओ व डांस कंपटीशन रखा गया। अध्यक्ष इंदिरा सोनी ने बताया, कौशल्या सोनी ने पारितोषिक वितरण किया। मिस करवा चौथ मधु सोनी विजेता, थाली सजाओ में ममता भरावा, नृत्य में ज्योति सोनी प्रथम और सीमा सोनी द्वितीय स्थान रही। करवा चौथ स्पेशल प्रश्नोत्तरी में नीलम आर्य प्रथम, निशा सोनी द्वितीय, सुनीता सोनी तृतीय स्थान पर रही।