भीलवाड़ा

आपातकाल के सबक’ पर 216 युवा रखेंगे बेबाक राय, श्रेष्ठ 5 जाएंगे राज्य स्तर पर

एमएलवी कॉलेज में आयोजन: युवाओं को राष्ट्र निर्माण व नीतिगत विमर्श से जोड़ने की बड़ी पहल राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में 1 मार्च को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन होगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत भीलवाड़ा और […]

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
216 youth will express their frank opinion on 'Lessons of Emergency'; best 5 will go to the state level.

एमएलवी कॉलेज में आयोजन: युवाओं को राष्ट्र निर्माण व नीतिगत विमर्श से जोड़ने की बड़ी पहल

राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में 1 मार्च को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन होगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत भीलवाड़ा और राष्ट्रीय सेवा योजना एमएलवी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में जिले के युवा राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन करेंगे।

आपातकाल के 50 वर्ष पर होगा वाक युद्ध

कार्यवाहक प्राचार्य ममता चांवरिया ने बताया कि युवा संसद के तहत आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के जिले के 216 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है, जो इस गंभीर और समसामयिक विषय पर अपने विचार रखेंगे। समारोह में अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल और शहर विधायक अशोक कोठारी होंगे। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के विचारों और प्रस्तुति का मूल्यांकन एक विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। कड़े मुकाबले के बाद जिले से 5 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन होगा, जिन्हें आगे चलकर राज्य स्तरीय 'विकसित भारत युवा संसद' कार्यक्रम में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Published on:
01 Mar 2026 09:52 am
Also Read
View All

अगली खबर