भीलवाड़ा

भीलवाड़ा न्यास सचिव पर 25 हजार का जुर्माना

राज्य सूचना आयोग ने राशि अपीलकर्ता को देने के आदेश
less than 1 minute read
Aug 29, 2023
भीलवाड़ा न्यास सचिव पर 25 हजार का जुर्माना
भीलवाड़ा न्यास सचिव पर 25 हजार का जुर्माना

भीलवाड़ा नगर विकास न्यास का मामला

भीलवाड़ा. राज्य सूचना आयोग ने नगर विकास न्यास सचिव पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। यह राशि अपीलकर्ता को देने के आदेश दिए। इस तरह का यह पहला मामला है।

अब तक यह राशि सूचना आयोग में जमा करवाई जाती थी। भीलवाड़ा निवासी सज्जन सोडानी ने न्यास से आरटीआई के माध्यम से 16 फरवरी 2018 को ट्रस्ट बोर्ड की बैठक की सूचना मांगी थी। सूचना नहीं मिलने पर अपील की। सुनवाई के बाद भी कोई सूचना नहीं दी गई। हालांकि न्यास ने 41 पृष्ठ की सूचना के लिए 82 रुपए जमा कराने को कहा। अपीलकर्ता ने राशि भी जमा करा दी। फिर भी सूचना नहीं मिली। मामले में सूचना आयोग ने सुनवाई करते हुए न्यास सचिव पर 25 हजार का जुर्माना लगाया। अब यह राशि न्यास सचिव को सूचना के अधिकार में अपील करने वाले को देनी होगी। इस तरह के आदेश अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।

Published on:
29 Aug 2023 11:46 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी