भीलवाड़ा

कुएं में करंट से 2 भाईयों समेत 3 की मौत, गांव में मचा कोहराम

भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील के ईंरास पंचायत के जोधड़ास गांव में बुधवार रात बोरवेल की जांच करने कुएं में एक के बाद एक उतरे दो भाईयों समेत तीन युवकों की करंट से मौत हो गई।

less than 1 minute read

आसींद-रायला। भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील के ईंरास पंचायत के जोधड़ास गांव में बुधवार रात बोरवेल की जांच करने कुएं में एक के बाद एक उतरे दो भाईयों समेत तीन युवकों की करंट से मौत हो गई। घटना से जोधड़ास गांव में कोहराम मच गया। देर रात तक शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीमें ग्रामीणों की मदद से मौके पर जुटी रही।

रायला थाना पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को जोधड़ास गांव के ही गुर्जर परिवार के खेत में एक कुएं पर ट्यूबवेल (बोरवेल) लगाई गई थी, जिसकी फीटिंग देखने के लिए जोधड़ास निवासी सुरेश (30) पुत्र धन्ना गुर्जर कुएं में उतरा। काफी समय तक कुएं में हलचल नहीं होने और ना ही किसी प्रकार की आवाज आने पर छोटा भाई सोनू (25) पुत्र धन्ना गुर्जर भी कुएं में उतर गया।

जब दोनों भाई समय रहते बाहर नहीं आए तो गांगलास निवासी शिव (35) पुत्र घीसु गुर्जर भी कुएं में उतरा। तीनों की कुएं में ही एक के बाद एक करंट लगने से मौत हो गई। रात को घटना की जानकारी जोधड़ास गांव में पहुंची तो मृतक भाईयों के घर में कोहराम मच गया। वही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार भंवर लाल सेन , नायब तहसीलदार मोहित पंचोली , रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी व पटवारी मुकेश चोटिया मौके पर पहुंचे। भीलवाड़ा से एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। करंट के भीतर करंट प्रवाहित होने या फिर जहरीली गैस होने की आशंका के चलते एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

Published on:
22 Dec 2022 12:42 pm
Also Read
View All