6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो कट्टों में शव के टुकड़े मिलने से मची सनसनी, सिर नहीं मिला

करीब दस वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से हिंदू बने टोंटरी गांव स्थित चामुंडा माता के मंदिर के पुजारी वहाबुद्दीन (70) पुत्र शेर खान की किसी ने हत्या कर दी। हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बताया कि जिले के बाड़ी उपखंड में कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव टोंटरी में बुधवार सुबह बामनी नदी के किनारे दो कट्टों में चार हिस्सों में कटा हुआ शव बरामद हुआ।

2 min read
Google source verification
dholpur

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/बाड़ी (धौलपुर)। करीब दस वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से हिंदू बने टोंटरी गांव स्थित चामुंडा माता के मंदिर के पुजारी वहाबुद्दीन (70) पुत्र शेर खान की किसी ने हत्या कर दी। हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बताया कि जिले के बाड़ी उपखंड में कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव टोंटरी में बुधवार सुबह बामनी नदी के किनारे दो कट्टों में चार हिस्सों में कटा हुआ शव बरामद हुआ। मृतक का सिर नहीं मिला है। स्थानीय चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कटट़ें को खोलकर देखा तो उसमें चार हिस्सों में कटा हुआ शव निकला।

शव की पहचान टोंटरी गांव में चामुंडा माता के मंदिर के पुजारी वहाबुद्दीन के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहाबुद्दीन करीब 10 वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन गया था। इसके बाद से ही वह टोंटरी गांव के जंगल में स्थित चामड़ माता के मंदिर के पुजारी के रूप में सेवा कर रहा था। वह इसी मंदिर में निवास भी करता था। यह मंदिर बीहड़ों में स्थित है। यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद दुर्गम है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वहाबुद्दीन के साथ रहने वाले अन्य पुजारियों को उसके अन्य धर्म के होने से ईर्ष्या थी। जिसे लेकर यह हत्या की गई है। वहाबुद्दीन टोंटरी ग्राम के पास भीमगढ़ का रहने वाला था। कुछ अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मृतक पुजारी के पास उत्तर प्रदेश से कुछ लोग आकर रह रहे थे। पुजारी की हत्या के बाद से वे भी गायब हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य साधुओं पर हत्या की आशंका
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मंदिर के पास की गुफा में रहने वाले कुछ अन्य साधुओं का मृतक पुजारी से विवाद चल रहा था। ये साधु मौके से फरार भी हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि पुजारी की हत्या में इन्हीं साधुओं का हाथ हो सकता है। पुलिस ने इस दिशा में जांच भी शुरू कर दी है। वारदात की सूचना मिलने पर धौलपुर एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। एफएसएल टीम ने मौके के साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें : रियाज के साथ 7 माह से लिव इन रिलेशनशिप में थी उरवी, तलाक के बाद हुई थी दोस्ती

जिन लोगों पर शक है, उनके बारे में पुलिस ने काफी जानकारी जुटा ली है। यदि पुलिस का शक सच साबित हुआ, तो जल्द ही सभी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस तरह से निर्मम हत्या करने वालों को किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा।

- धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक