हर कमरे में होगी 5-5 टेबल
भीलवाड़ा।
नगर परिषद के 70 वार्डो के लिए गुरुवार को मतदान होने के साथ मतगणना की तैयारी भी शुरू कर दी है। सभी ईवीएम को तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में कमरा नम्बर 26 व 23 में सुरक्षित रखवाया गया है। मतो की गिनती 31 जनवरी को सुबह ९ बजे से चार कमरों में होगी। इन चारों कमरों में ५-५ टेबुल होगी। मतगणना के बाद परिणाम भी क्रमानुसार आएंगे। यानी पहले चरण में १ से ५, २१ से २५, ४१ से ४५, ५६ से ६०, दूसरे चरण में ६ से १०, २६ से ३०, ४६ से ५०, ६१ से ६५ इसी क्रम में अगले परिणाम आएंगे। हर वार्ड की गणना कम से कम २ राउण्ड तथा अधितम ९ राउण्ड की गणना होगी।
इस तरह होगी गणना
मतगणना कक्ष टेबुल वार्ड
कमरा २७ १ से ५ १ से २०
कमरा १६ १ से ५ २१ से ४०
कमरा २४ १ से ५ ४१ से ५५
कमरा २१ १ से ५ ५६ से ७०
---
वार्ड ६४ में झगड़ा
वार्ड नंबर 64 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर स्कूल में बनाए बूथ के बाहर भाजपाई आपस में भिड़ गए। बताया गया कि यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेता उदयलाल कुमावत पर कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग कराने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुमावत ने वार्ड से टिकट मांगा, नहीं मिला तो वे क्रॉस वोटिंग करवा रहे हैं। इस दौरान कुमावत व कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तथा धक्का-मुकी होने की भी जानकारी मिली है। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। गौरतलब है कि वार्ड 64 में भाजपा ने जगदीश गुर्जर को टिकट दिया है। इसी तरह वार्ड नं. 39 में भाजपा प्रत्याशी किशोर सोनी द्वारा मतदान केन्द्र में जाने और वहां वोट की अपील करने को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया।