भीलवाड़ा

प्रदेश के 311 होनहार खिलाड़ी होंगे मालामाल, सरकार ने खोली पोटली; 21.07 लाख की प्रोत्साहन राशि जारी

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2024-25 के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 311 […]

2 min read
Mar 01, 2026
311 players from the state will become rich, the government has opened the purse
  • भीलवाड़ा के 16 खिलाड़ियों के खातों में आएगी पुरस्कार राशि

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2024-25 के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 311 खिलाड़ियों के लिए 21 लाख 7 हजार 500 रुपए की राशि स्वीकृत की है। निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 हजार, रजत पदक विजेताओं को 7500 और कांस्य पदक विजेताओं को 5 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मेडल तालिका: किसने मारी बाजी

प्रदेश के जिलों में पदक जीतने की होड़ में जयपुर और बीकानेर का दबदबा रहा है। जयपुर के सर्वाधिक 66 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। यहां के खिलाड़ियों ने 11 गोल्ड, 27 सिल्वर और 28 कास्य पदक जीते। बीकानेर के 50 खिलाड़ियों को राशि मिलेगी। यहां के खिलाड़ियों ने 15 गोल्ड, 21 सिल्वर और 14 कास्य पदक पर कब्जा जमाया है। कोटा व भीलवाड़ा के 16-16 खिलाड़ियों ने मेडल सूची में अपनी जगह बनाई है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा ने भीलवाड़ा के 16 पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है

विजेता खिलाडि़यों को मिलेगी राशि

बीकानेर निदेशालय के निर्देशानुसार पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि वितरण के लिए बजट मिला है। हमने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत रेकॉर्ड जमा कराएं ताकि खिलाड़ियों को समय पर लाभ मिल सके।

- राजेन्द्र गग्गड़, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), भीलवाड़ा

फैक्ट फाइल: एक नजर में सफलता

  • मेडल श्रेणी खिलाड़ी प्रति खिलाड़ी आवंटित बजट
  • गोल्ड मेडल 55 10 हजार रुपए 5.50,000 रुपए
  • सिल्वर मेडल 111 7 हजार 500 रुपए 8,32,500 रुपए
  • ब्रॉन्ज मेडल 145 5 हजार रुपए 7,25,000 रुपए
  • कुल योग 311 ----------- 21,07,500 रुपए
  • कुल योग 311 ----------- 21,07,500 रुपए
Published on:
01 Mar 2026 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर