मानव सेवा संस्थान की ओर से जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, सेठ चिरंजीलाल, रमेशचंद्र मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर टंकी के बालाजी पर लगाया गया। संस्थान महामंत्री राजेंद्र मानसिंहका ने बताया कि शिविर में 34 रोगियों को डॉ. कृष्णा हेड़ाने परामर्श दिया। शिविर में चयनित 20 रोगियों […]
मानव सेवा संस्थान की ओर से जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, सेठ चिरंजीलाल, रमेशचंद्र मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर टंकी के बालाजी पर लगाया गया। संस्थान महामंत्री राजेंद्र मानसिंहका ने बताया कि शिविर में 34 रोगियों को डॉ. कृष्णा हेड़ाने परामर्श दिया। शिविर में चयनित 20 रोगियों के ऑपरेशन हुए। ऑपरेशन हो चुके रोगियों को चश्मे एवं दवाइयां भी निशुल्क वितरित करेंगे । ट्रस्ट संयोजक पंकज मानसिंहका व सुनील मानसिंहका ने बताया कि शिविर में मरीजों के खाने पीने व रहने की सुविधा निशुल्क की गई है।