भीलवाड़ा

37 कोरोना संक्रमित निकले

अब तक 145 की मौत

less than 1 minute read
Oct 29, 2020
37 Corona Infected in bhilwara

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा में गुरुवार को कोरोना के ३7 पॉजिटिव केस सामने आए। संक्रमितों की संख्या 7,872 हो गई। दो जनों की मौत हो गई है। मृतक संख्या बढ़कर १४५ हो गई। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि 6 800 रोगी इलाज लेकर स्वस्थ हो चुके है। बुधवार को भी ३७, मंगलवार को १७, तथा सोमवार को ८ कोरना संक्रमित निकले थे।
बिन भक्ति मुक्ति नहीं
भीलवाड़ा . बिना भक्ति के इंसान को मुक्ति नहीं मिल सकती। यह बात प्रवर्तक सुकनमुनि ने अहिंसा भवन में श्रीपाल चारित्र का वर्णन करते हुए कही। बिना भक्ति के मानव का जीवन मिट्टी की तरह हैं भक्ति से जीवन का वास्तविक अस्तित्व समझा जा सकता है। मन को परमात्मा के चरणों मे समर्पित करने पर ही मानव को मुक्ति का पथ मिल सकता। महेश मुनि, हरीश मुनि, अखिलेश मुनि ने जाप करवाया। अहिंसा भवन अध्यक्ष अशोक पोखरणा ने बताया कि शनिवार को प्रवर्तक सुकनमुनि, उपप्रवर्तक अमृत मुनि के सानिध्य में सहजोड़े 9 से 10 बजे तक सामूहिक जाप होगा।

Published on:
29 Oct 2020 11:35 pm
Also Read
View All