जिले में मिले 22 नए रोगी
भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के मुकाबले नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 22 संक्रमित मिले। इधर, केन्द्र के निर्देश पर एक अप्रेल से 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 4 लाख 26 हजार 634 लोगों के कोरोना बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि ४५ साल से अधिक के लोग कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
2101 ने लगवाई वैक्सीन
जिले में 36 केंद्रों पर २०३४ को पहली और ७१ हेल्थ व फ्रं टलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के १९९५ बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के २४ व्यक्तियों ने भी पहली डोज लगवाई। छूटे हुए ८ हेल्थ वर्कर्स व ७ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों में १६ हेल्थ वर्कर्स व ५५ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे।
----
टीकाकरण की गति बनाए रखें: ओला
भीलवाड़ा . आरसीएच निदेशक व अरिसदा प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मणसिंह ओला का यहां गवर्मेंट डॉक्टर्स फोरम व अरिसदा पदाधिकारी ने स्वागत किया। ओला ने कोरोना में भीलवाड़ा के चिकित्सकीय कार्य की प्रशंसा की। कहा कि राज्य में कोरोना टीकाकरण में अभी भीलवाड़ा प्रथम है। इस गति को बनाए रखें। सीएमएचओ डॉ मुस्ताक खान, आरसीएचओ डॉ संजीव शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ घनश्याम चावला, डॉ. रामलाल चौधरी, डॉ. शरद नलवाया, डॉ. भागीरथ मीणा, डॉ.भवानी सिंह, डॉ. एनके शर्मा उपस्थित थे। फोरम चेयरमैन डॉ जेसी जीनगर, डॉ राजेंद्र सोमानी, डॉ. फरियाद मोहम्मद आदि भी उपस्थित थे। ओला ने कहा कि जो चिकित्सक डीएसीपी में वंचित हैं, उनकी शीघ्र ही डीएसीपी कराएंगे।
ओला ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। सीएमएचओ कार्यालय में चिकित्सा अधिकारियों से ई-संजीवनी पर ध्यान तथा कोविड-19 केस को लेकर सावधानियां बरतने की हिदायत दी। कोविड सैम्पलिंग बढ़ाने को कहा। जिला चिकित्सालय की एसएनसीयू का निरीक्षण किया। पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ को एसएनसीयु के विस्तार करने के निर्देश दिए। पीडी मेटरनल (हेल्थ) डॉ. तरूण चौधरी ने एमजीएच के लेबर रुम और गायनी ओटी का निरीक्षण किया। डॉ. गौड़, डॉ इंदिरा सिंह, डॉ. जगदीश सोलंकी, डॉ स्मिता गोयल, डॉ मुकेश सुवालका व मुकुटराज सिंह उपस्थित थे।