भीलवाड़ा

चित्रकूट धाम में 6 करोड़ का बनेगा इंडोर स्टेडियम

4 करोड़ से निखरेगा हरणी महादेव व हरणी कलां तालाब का सौन्दर्य
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2023, 9:12 AM IST
चित्रकूट धाम में 6 करोड़ का बनेगा इंडोर स्टेडियम
चित्रकूट धाम में 6 करोड़ का बनेगा इंडोर स्टेडियम

भीलवाड़ा. नगर परिषद स्थित चित्रकूट धाम में इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी डिटेल प्रोजे€ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसके निर्माण पर लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। अब प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।

नगर परिषद ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है, जो 13 फरवरी को सुबह 11:15 बजे परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बैठक हंगामे दार होने की संभावना है। सभापति राकेश पाठक की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिलते ही इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा भीलवाड़ा के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हरणी महादेव व हरणी कलां तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी दो-दो करोड़ रुपए की स्वीकृति ली जाएगी। यह कार्य अमृत-2 योजना के तहत होगा। दोनों तालाबों के सौंदर्यीकरण की डीपीआर भी तैयार हो चुकी। इनके अलावा भी कई मुददों पर बैठक में चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

Updated on:
11 Feb 2023, 9:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All