पंचायतराज चुनाव का दूसरा चरण
भीलवाड़ा।
पंचायतराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को जिले की चार पंचायत समितियों में ६८ और जिला परिषद के ८ सदस्यों के लिए ६१.१७ प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समिति शाहपुरा में ५८.२७ प्रतिशत, बदनोर में 6०.४६ प्रतिशत, हुरड़ा में 6४.७० प्रतिशत व बनेड़ा पंचायत समिति में 62.47 प्रतिशत मतदान रहा। शाहपुरा के सणगारी गांव में मतदान केंद्र 173 में पंचायत समिति सदस्य के लिए इलेट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आने के कारण एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इसके कारण जिला परिषद सदस्य का भी मतदान नहीं हुई। मशीन बदलने के बाद सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हो सका। बताया गया कि मॉक पोल के समय ईवीएम सही काम कर रही थी। पोलिंग शुरू होते ही यह खराब हो गई। हालांकि इस मशीन से एक भी वोट नहीं डल पाया था।
चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक परमेश्वर लाल ने शाहपुरा क्षेत्र में अरनिया घोड़ा का दौरा किया। एडीएम सिटी रिछपाल सिंह बुरड़क ने भी शाहपुरा क्षेत्र में बीलिया मतदान केंद्र का जायजा लिया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते व एसपी प्रीति चंद्रा ने भी जिले के मतदान केन्द्रों पर निगाह रखी। कई जगह बिना मास्क के मतदाता दिखाई दिए। सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया।
सूर्य चढ़ता गया, मतदान बढ़ता गया
चारों पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 71 हजार 227 मतदाता है। इनमें 1 लाख 87 हजार 351 पुरुष तथा 1 लाख 83 हजार 876 महिलाएं शामिल थी। इनमें से २ लाख २७ हजार ६२ मतदाताओं ने वोट डाले। यहां वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई। मतदान पर सर्दी का असर भी देखा गया। शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही। सुबह 10 बजे तक 10.65 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इस समय तक सबसे कम 9.10 प्रतिशत वोट बनेड़ा में पड़े। सबसे ज्यादा 11.35 प्रतिशत शाहपुरा क्षेत्र में रहा। बदनौर में 10.57 तथा हुरड़ा में 11.32 प्रतिशत वोटिंग हुई। जैसे जैसे सूर्य चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया।
.................
इस तरह हुअ मतदान
पं.समिति बूथ मतदाता 10 बजे 12 बजे 3 बजे 5 बजे फाइनल
शाहपुरा 189 128767 11.35 25.56 43.03 56.02 58.27
बदनौर 88 66056 10.57 25.80 46.22 60.28 60.46
हुरड़ा 118 85115 11.32 25.47 45.56 63.74 64.70
बनेड़ा 128 91289 9.10 23.21 44.18 57.70 62.47
योग 523 371227 10.65 25.00 44.46 58.96 61.17