भीलवाड़ा

उपभोक्ता भंडार के 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

पांच सदस्यों के लिए मतदान 17 को
2 min read
May 12, 2023
उपभोक्ता भंडार के 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
उपभोक्ता भंडार के 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. के 12 सदस्यीय संचालक मंडल के चुनाव के लिए गुरुवार को 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें 7 का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसकी घोषणा शुक्रवार को नाम वापसी के बाद होगी। अन्य 5 सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है। नगर परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल मैदान में है। वहीं भीलवाड़ा डेयरी के पूर्व चेयरमैन रतनलाल चौधरी निर्विरोध चुने जा चुके। ये दोनों राजस्व मंत्री रामलाल जाट के नजदीकी माने जाते हैं।

17 मई को 3658 मतदाता पांच सदस्य चुनेंगे। मतदान आरसी व्यास कॉलोनी स्थित भूमि विकास बैंक (पीएलडी) में होंगे। तुरंत बाद मतगणना होगी। 18 मई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव प्रधान कार्यालय उपभोक्ता भंडार परिसर में होगा। निर्वाचन अधिकारी सुनील व्यास ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:30 से 12.30 बजे तक पर्चे भरे गए। कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। ऋणदात्री समितियों से 3, प्राथमिक उपभोक्ता भंडारों के अध्यक्ष- उपाध्यक्षों में से 3 और 6 व्यक्तिगत सदस्य चुने जाएंगे।
आज होंगे निर्विरोध निर्वाचित

- 7 प्राथमिक भंडार में से 3 संचालक मंडल का चुनाव है। इसके लिए तीन पर्चे आए। इनमें भीलवाड़ा डेयरी के पूर्व चेयरमैन रतनलाल चौधरी, एकलिंगपुरा समिति की रेखा गाडरी तथा गोविन्दपुरा प्राथमिक भंडार से लालुराम कुमावत हैं। तीनों को शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया जाएगा।
- 63 सहकारी समितियों में 3 संचालक मंडल का चुनाव होना था। इसमें मात्र तीन नामांकन आए। आंगूचा से दलीचन्द गुर्जर, ईनाणीखेड़ा से गोपाललाल जाट तथा चिलेश्वर समिति से हरिसिंह चुण्डावत। तीनों का निर्विरोध चुना जाना तय। एसटी सीट पर इकलौते नामाकंन से संजय मीणा निर्विरोध चुने जाएंगे।

व्यक्तिगत मतदाता चुनेंगे 5 सदस्य
संचालक मंडल शेष 5 सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें सामान्य वर्ग से (2 सीट ) पूर्व सभापति नराणीवाल, दिनेशकुमार माली, कैलाश काबरा, सत्यनारायण तोतला, कुन्दन शर्मा शामिल है। एससी वर्ग (1 सीट) गोपाललाल जीनगर, देवेन्द्र खोइवाल तथा राजकुमार धावरी। महिला वर्ग (2 सीट) लाडकंवर जीनगर, रजनी वैष्णव, अनिता कंवर तथा किरण काबरा प्रत्याशी हैं।

Published on:
12 May 2023 11:18 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी