आज होगी जाच व नामवापसी
भीलवाड़ा .
पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण में शनिवार को हुरड़ा पंचायत समिति की २३ पंचायतों में सरपंच व २५९ वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। २३ सरपंच पद के लिए २३५ प्रत्याशियों ने तथा २५९ वार्ड पंच के लिए ७५७ जने ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इनकी जांच रविवार को होगी तथा रविवार को ही नामवापसी के बाद स्थिति साफ होगी। मतदान ६ अक्टूबर को सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी। अगले दिन उपसरपंच का चुनाव होगा।
पंचायत सरपंच वार्ड पंच
सोडार ८ २१
गागेडा ९ ४४
खेजड़ी १० ३९
लाम्बा ५ ४३
टोंकरवाड ७ २२
कवलियास १० ५८
दांतड़ा ८ २५
जालमपुरा ११ २२
सरेरी ६ २८
हुरडा १४ ६८
कोटडी ९ २३
आंगूचा १३ ५६
बराठिया ८ १९
बडला ८ २७
तस्वारियां ५ २१
रूपाहेली कलां२१ ४४
भोजरास १० २३
गढवालो का खेडा १३ २४
फलामदा १० २६
उखलिया ११ २१
कानिया १४ ३१
जालखेड़ा ७ ३३
अंटाली १८ ३९
कुल २३५ ७५७