भीलवाड़ा

नालियों में बहाया 80 लीटर दूध, आटा-नमकीन के लिए सैम्पल

नमकीन में मिलावट की आशंका, 12 जगह कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2020, 9:48 PM IST
80 liters of milk shed in drains, samples for flour-snacks in bhilwara
80 liters of milk shed in drains, samples for flour-snacks in bhilwara

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने १२ प्रतिष्ठानों व दूधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके पर जांच में दूध का सैम्पल फेल मिला। इस पर लगभग ८० लीटर दूध नालियों में बहा दिया। दूध में पानी ज्यादा था। आटा व नमकीन के सैम्पल भी लिए। तीन सैम्पल जांच में फेल मिले।
उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल ने बताया कि टीम ने शुक्रवार सुबह पांच बजे से कार्रवाई शुरू की। टीम में पांसल रोड की श्रीराम डेयरी, देवनारायण डेयरी, बाइस्‍कॉप के पीछे गुरुनानक डेयरी, पन्‍नाधाय सर्किल आजाद नगर स्थित आनन्द डेयरी पर दूध व घी का निरीक्षण किया। मापदंड के अनुसार नहीं होने से ८० लीटर दूध को नष्ट कराया और जांच के सैम्पल लिए। मोटरसाइकिल पर दूध बेचने वाले दूध की जांच की तो कुछ के दूध में पानी की अधिक मात्रा पाई गई। फेट व एसएनएफ भी कम पाया गया। यह दूध पीने योग्य नहीं था।
टीम में दोपहर बाद कोटा रोड स्ेिथत अग्रवाल किराणा स्टोर से आटे का सैम्पल लिया। बाजार नम्बर दो सरकारी दरवाजे के कोने की चारभुजा नमकीन के व्यापारी के यहां से सैम्पल लिया गया। हालांकि प्रारम्भिक तौर पर नमकीन में मिलावट की आंशका सामने आई है। लोगों की शिकायत थी कि नमकीन बनाने के दौरान व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दुर्गन्ध के कारण व्यापारी दुकान पर भी नहीं बैठ पाते हैं।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, तहसीलदार दिनेश आचार्य, नायब तहसीलदार गोपाल जीनगर, रसद प्रवर्तन अधिकारी अमरेन्द्र मिश्रा, बाट-माप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह राणावत, डेयरी प्रतिनिधि रामस्वरूप पालीवाल साथ थे।

Published on:
Also Read
View All