भीलवाड़ा

83 संक्रमित, एक की मौत

चिकित्सा विभाग कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में उलझकर रह गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2020, 4:04 AM IST
83 infected, one dead in bhilwara
83 infected, one dead in bhilwara


भीलवाड़ा।
चिकित्सा विभाग कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में उलझकर रह गया है। सीएमएचओ व जयपुर से चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को भीलवाड़ा जिले में ८३ कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी दी जबकि असल में यह आंकड़ा ज्यादा है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को जिले में कोरोना के १५० से अधिक रोगी मिले।
जिले में कोरोना ने मंगलवार को एक जने की जान ले ली। मृतक संख्या ७४ हो गई और ८३ नए संक्रमित मिले। संक्रमितों की संख्या ५२४४ हो गई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले के रायपुर क्षेत्र के चौहानों की कमेरी निवासी
५२ वर्षीय शख्स की अचानक तबीयत बिगड़ी तो २० सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को मौत हो गई। मालूम हो, शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। शहर के हर हिस्से में संक्रमण बढ़ रहा है।
सवाईपुर. क्षेत्र में चार पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया। पीएचसी प्रभारी राजेन्द्र कुमारी सोमाणी ने बताया कि कृषि विभाग के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। तीनों पर्यवेक्षक हैं। इनमें 2 सवाईपुर व एक बीगोद से रोजाना आना जाना करते हैं। इनकी बड़ला, बड़लियास, गेगा का खेड़ा में ड्यूटी है। रेड़वास से महिला पॉजिटिव मिली है।

Also Read
View All