भीलवाड़ा

84 कोरोना रोगी मिले

जिले में अब कुल संक्रमित 9912 हो गए।

less than 1 minute read
Nov 30, 2020
84 corona patients found in bhilwara
84 corona patients found in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना रोगियों की कुल संख्या १० हजार के आंकड़े को छूने वाली है। सोमवार को कोरोना के 84 रोगी मिले। जिले में अब कुल संक्रमित 9,912 हो गए।
आरआरटी प्रभारी डॉ .घनश्याम चावला ने बताया कि अब तक १७३ जनों की मौत हो चुकी है। लोग अब भी शादी समारोह से निर्धारित संख्या से अधिक भाग ले रहे है तो वह उनके व शादी वाले परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
शिविर में 61 रोगी लाभान्वित
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति की ओर से महात्मा गांधी परिसर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में लगाए शिविर में ६१ रोगी लाभान्वित हुए। डॉ. जीएल. शर्मा ने रोगियों को परामर्श दिया।
समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को न्यूरोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा। डॉ. विनय राणावत सुबह 9 से 11 बजे तक अपना घर वृद्धाश्रम पर रोगियों को परामर्श देंगे।

......

भीलवाड़ा तापमान
अधिकतम- २९.० डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- ८.० डिग्री सेल्सियस