भीलवाड़ा

भभकी गद्दा फैक्ट्री, लाखों का हुआ नुकसान

भीलवाडा। औद्योगिक क्षेत्र रीको में गुरुवार सुबह गद्दा फैक्ट्री भभकउठी। पूरा फैक्ट्री परिसर आग की लपटों से घिर गया।
2 min read
bhilwara,bhilwara news a magor fire factory in bhilwara
औद्योगिक क्षेत्र रीको में गुरुवार सुबह गद्दा फैक्ट्री भभक उठी। पूरा फैक्ट्री परिसर आग की लपटों से घिर गया

भभकी गद्दा फैक्ट्री, लाखों का हुआ नुकसान

- रीको प्रथम फेस में लगी आग, दस दमकलों ने ढाई घण्टे मशक्कत के बाद पाया काबू

भीलवाड़ा. औद्योगिक क्षेत्र रीको में गुरुवार सुबह गद्दा फैक्ट्री भभक
उठी। पूरा फैक्ट्री परिसर आग की लपटों से घिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी
मच गई। दस दमकलों की मदद से करीब ढाई घण्टे में आग पर काबू पाया। उसके
बाद भी रह-रह कर धुआं उठता रहा।

कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रीको प्रथम फेज में बजाज स्पेस प्रा.लि. में सुबह
ग्यारह बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे
फैक्ट्री का गोदाम चपेट में आ गया। आग की विकरालता का इसी से पता चलता है
कि लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस भी वहां
पहुंच गई। उसके बाद नगर परिषद, पटेलनगर, जिंदल, कंचन, रीको से करीब दस
दमकल वहां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान फैक्ट्री
में काम कर रहे लोग बाहर दौड़कर आ गए। गोदाम में धुआं भरा होने से
दमकलकर्मियों को आग पर बुझाने में परेशानी आई। फोम से भी आग पर काबू पाने
का प्रयास किया। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जमा हो जाने
से आग पर काबू पाने में दिक्कत आई। ढाई मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा

भीड से आई परेशानी

फोम से भी आग पर काबू पाने
का प्रयास किया। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जमा हो जाने
से आग पर काबू पाने में दिक्कत आई। ढाई मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा

आग से मची अफरा तफरी

औद्योगिक क्षेत्र रीको में गुरुवार सुबह गद्दा फैक्ट्री भभक
उठी। पूरा फैक्ट्री परिसर आग की लपटों से घिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी
मच गई।

Published on:
15 Feb 2018 01:43 pm