भीलवाड़ा

छात्रसंघ अध्यक्ष समेत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की जाट छात्रवास में घुसकर मारपीट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
ABVP workers, union president assault Jat hostel in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के प्राइवेट बस स्टैण्ड के निकट बुधवार रात एमएलवी कॉलेज के नवनियुक्त छात्रसंघ अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर समेत कुछ लोग तलवार और सरिए लेकर जाट छात्रावास में घुस गए। जबरन कमरे में घुसकर छात्र से मारपीट की। यहीं नहीं बाइक जलाने का भी प्रयास किया। हंगामे की आवाज सुन आसपास के अन्य छात्रों के आ जाने से हमलावर भाग गए। कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रावास से बड़ी संख्या में युवक देर रात सुभाषनगर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस सम्बंध में रिपोर्ट थाने पर दी गई। घटना के पीछे हाल ही में हुए छात्रसंघ चुनाव में रंजिश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

पण्डित बता समस्या दूर करने का दिया झांसा, वृद्धा के गहने-पर्स ले भागे दो उचक्‍के


पुलिस के अनुसार डोडवानियो का खेड़ा हाल जाट छात्रावास में रह रहे महावीर जाट ने रात में थाने पर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रात में कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान हो-हल्ला सुनकर कमरे से बाहर आया तो उसे छात्रसंघ अध्यक्ष गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व छात्रसंघ महासचिव रविसिंह राठौड़ समेत कुछ लोग हाथियार लेकर अंदर आते हुए नजर आए। महावीर ने उनको अंदर आने से रोका। छात्रसंघ अध्यक्ष गुर्जर का कहना था कि वह जीत गया है।

चुनाव में एनएसयूआई का साथ क्यों दिया। वहां मारने आए है। महावीर और उसका साथी सुरेन्द्र कमरे में दौड़े। आरोपी जबरन कमरे में घुस गए। वहां महावीर और सुरेन्द्र के साथ मारपीट की। कमरे के बाहर खड़ी बाइक को आग लगाने का प्रयास किया। छात्रों की चीख सुन अन्य कमरों और निकट ही धाकड़ छात्रावास से युवक दौड़कर आए। इससे हमलावर भाग गए। सुभाषनगर पुलिस वहां पहुंची। कार्रवाई को लेकर जाट छात्रावास से युवक थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

थानाधिकारी भजनलाल भी वहां आ गए। इस सम्बंध में एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री गजेन्द्रसिंह राठौड़ का कहना था कि छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव के साथ एनएसयूआई के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस सम्बंध में कोतवाली में रिपोर्ट भी दी थी। रात को समझाइश के लिए जाट छात्रावास गए थे। वहां कोई मारपीट नहीं की ना ही बाइक जलाने का प्रयास किया। आरोप निराधार है।

ये भी पढ़ें

तस्कर को दस साल की सजा,  एक लाख रुपए जुर्माने के आदेश
Published on:
13 Sept 2018 03:17 pm
Also Read
View All