22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सड़क हादसा; वाहन से टकराई कार, डॉक्टर दंपती और दो बच्चों की मौत; जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार

बारां जिले के अटरू के निकट कोटा-बारां राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मांडल कस्बे समेत चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
2 min read
Google source verification
doctor couple death

राजस्थान में सड़क हादसा (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Rajasthan Road Accident: बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में कवाई-अटरू हाईवे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के पास कार और बलकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दंपती अंदर फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों को कार से बाहर निकाला और अटरू चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से सूरजगढ़, झुंझुनूं और वर्तमान में जयपुर निवासी डॉ. सुरेश गजराज अपनी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य और दोनों बच्चों के साथ 19 सितंबर को बारां आए थे। परिवार अपने साले के बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल हुआ था। मंगलवार सुबह परिवार कार से जयपुर लौट रहा था। इसी दौरान कवाई-अटरू हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास उनकी कार की बलकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में डॉ. सुरेश, डॉ. शालिनी और उनके दोनों बच्चों स्वपनिल और निलिशा की मौत हो गई।

चार साल से मांडल में दे रहे थे सेवाएं

डॉ. सुरेश गजराज और डॉ. शालिनी मौर्य पिछले करीब चार वर्ष से भीलवाड़ा जिले के मांडल उप चिकित्सालय में कार्यरत थे। डॉ. सुरेश अस्पताल प्रभारी बताए गए हैं। दोनों चिकित्सकों की एक साथ मौत की खबर से मांडल और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

कार में फंस गए थे दंपती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और बलकर की भिड़ंत के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। दंपती कार के अंदर फंस गए थे। सूचना मिलते ही कवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। चारों को बाहर निकालकर अटरू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से मांडल सहित पूरे चिकित्सा जगत में शोक का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग