22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara Deputy Mayor Election: BJP के राधेश्याम सोमानी का डिप्टी मेयर बनना तय, कांग्रेस नहीं उतार पाई प्रत्याशी

भीलवाड़ा नगर निगम में BJP के राधेश्याम सोमानी ने उप महापौर पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस व निर्दलीय ने नामांकन नहीं भरा। ऐसे में सोमानी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
less than 1 minute read
Google source verification
radheshyam somani

Radheshyam Somani (Patrika Photo)

Bhilwara Deputy Mayor Election: भीलवाड़ा नगर निगम के उप महापौर पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक भाजपा की ओर से वार्ड 16 के पार्षद राधेश्याम सोमानी ने एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की ओर से उप महापौर पद के लिए कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया।

उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित होना तय

ऐसे में राधेश्याम सोमानी का भीलवाड़ा नगर निगम का उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। हालांकि, जिला निर्वाचन विभाग की ओर से इसकी अधिकृत घोषणा दोपहर 2 बजे की जाएगी। इसके बाद सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक पुष्टि होगी।

बीजेपी के ये नेता रहे मौजूद

सोमानी के नामांकन के दौरान नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भगवान सिंह राठौड़ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा ने महापौर पद पर भी जीत दर्ज की है। अब उप महापौर पद पर भी भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन से निगम में पार्टी का नेतृत्व कायम रहेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें दोपहर 2 बजे होने वाली निर्वाचन विभाग की अधिकृत घोषणा पर टिकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग