भीलवाड़ा

पिता को खाना देकर लौटते बेटे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

साइकिल पर चेचरे भाई के साथ सवार था मृतक
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 2:05 AM IST
Feature image

भीलवाड़ा।

शहर के आजादनगर में पन्नाधाय सर्किल के निकट गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर कर टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रतापनगर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया।


सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वरलाल तेली ने बताया कि आजादनगर निवासी प्रवीण (१५) पुत्र विक्रमसिंह रावत चचेरे भाई मुकेश (१८) के साथ रीको स्थित फैक्ट्री में पिता प्रवीण को टिफिन देने गया। वहां से लौटते वक्त मुकेश साइकिल चला रहा था और प्रवीण पीछे बैठा था।

पन्नाधाय सर्किल के निकट एलआइसी ऑफिस के बाहर ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार मुकेश उछलकर दूर गिरा जबकि प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रवीण को तत्काल एमजीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत बताया। सूचना पर परिजन मोर्चरी के बाहर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। प्रतापनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।


मेजा नहर में मिला नवजात का शव


शहर के हरणी महादेव रोड पर तेजसिंह सर्किल के निकट गुरुवार सुबह मेजा बांध की नहर में नवजात का शव मिला। सूचना के बाद भी पौन घंटे तक कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस ने बाद में शव को मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद शव दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार तेजसिंह सर्किल के निकट नहर में नवजात का शव पड़ा था। नवजात नौ महीने का था। माना जा रहा है कि कोई पैदाइश छिपाने की गरज से शव को नहर में फेंक गया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला