
भीलवाड़ा ।
चि_ी लेकर आने वाला डाकिया अब आपका चलता फिरता माइक्रो एटीएम बनने जा रहे हैं। अब आप घर बैठे ही अपने पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा कर एक लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं और जब चाहो बिना कोई शुल्क दिए रुपए निकाल सकते हैं।
इस सुविधा के प्रारंभ होने से पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने वाले हजारों लोग बैंक वालों की मनमानी और खाते में कम राशि होने के कटने वाले भारी शुल्क से बचेंगे। यह सुविधा प्रधान डाकघर सहित पांच डाक घरों में एक सितम्बर से शुरू होने वाली है। हालांकि डाकिए शहर में घर-घर जाकर लोगों के खाते खोलने में लगे है। अब तक शहर में ४५० से अधिक खाते खोले जा चुके है। एक सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर डाक घर को सजाया जा रहा है। आकृषक विद्युत रोशनी भी की गई है।
भीलवाड़ा में पांच पोस्ट बैंकसरकार ने देश के डाक परिमंडल में कैशलेस अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक प्रारंभ की है। अब पोस्ट बैंक की शाखाएं प्रधान डाक घर में एक सितम्बर से प्रारंभ होगी। यहां कोई भी व्यक्ति पोस्ट बैंक में अपने आधार कार्ड के आधार पर बिना किसी राशि के खाता खुलवा सकता है। इसके लिए उन्हे पोस्ट ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं हैं। यह सुविधा मुख्य डाक घर, सिटी पोस्ट ऑफिस, पुर, कारोई, गुरला में मिलेगी।
छोटे तबके को लाभ
प्धान डाकघर के अधीक्षक केके बुनकर ने बताया कि छोटे तबके के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है। घर पर चि_ी पहुंचाने वाले डाकिया को राशि देकर खाता खुलवाया जा सकता है। जब भी खाते में राशि जमा करवाएंगे या राशि निकलवाएंगे। डाकिया इसकी रसीद देगा। कोई भी व्यक्ति एक लाख रूपए तक की राशि अपने खाते में जमा करवा सकता है और जब भी चाहेंगे बिना किसी शुल्क दिए कितनी भी राशि निकाल सकेंगे। इसके लिए शहरी क्षेत्र के पोस्टमेन को मोबाइल दिया है। वे माइक्रो एटीएम की तरह सेवा देंगे।
पोस्ट बैंक देगा कार्डडाक विभाग पोस्ट बैंक के अपने सभी उपभोक्ताओं को डेविड कार्ड देगी। इससे वे किसी भी दुकान में खरीददारी कर सकेंगें। कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकिंग प्रारंभ की है। इसके लिए भी उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बुनकर ने बताया कि डाक घर में खाता खोलने के लिए केवल एक फोन करने की जरूरत है।
डाकिया घर आकर खाता खोल देगा। आइपीपीबी एसएमएस के माध्यम से आईडी नम्बर व खाता नम्बर जारी करेगा। आसानी से खाते की डिटेल मोबाइल पर जान सकते हैं। इसके लिए आइपीपीबी के एसएमएस बैंकिंग नंबर 7738062873 पर मैसेज करना होगा। खाते के लिए टोल फ्री नम्बर 155299 पर कॉल कर सकते है।