भीलवाड़ा

बापूनगर में सरेराह महिला का पर्स छीनकर भागा आरोपी गिरफ्तार

प्रतापनगर थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व बापूनगर में सरेराह महिला का पर्स छीनकर भागे लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में लूट की अन्य वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है।
less than 1 minute read
Dec 20, 2020
Accused arrested by snatching purse woman's purse in Bapunagar
Accused arrested by snatching purse woman's purse in Bapunagar

भीलवाड़ा. प्रतापनगर थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व बापूनगर में सरेराह महिला का पर्स छीनकर भागे लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में लूट की अन्य वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है।
थानाप्रभारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस सुशील मान ने बताया कि 15 दिसम्बर की दोपहर में बापूनगर निवासी मनीषा भभ्भाणी निकट नाकोड़ा चौराहे स्थित फल.सब्जी खरीदने घर से पदैल निकली। कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक मनीषा के हाथ से झपट्टा मारकर पर्स छीनकर भाग गए। मनीषा के चिल्लाने पर लोग जमा हो गए। कुछ ने लुटेरों का पीछा करने का भी प्रयास किया। लेकिन पलभर में लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। पर्स में आठ हजार नकद व सोने की अंगूठी थी। सूचना पर प्रतापनगर पुलिस वहां पहुंची। पीड़त महिला से घटना के बारे में जानकारी ली। आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला गया। पुलिस ने अनुसंधान के बाद सांगानेरी गेट निवासी राजेन्द्र उर्फ लाला दरोगा को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशान देही पर वारदात के काम में ली गई मोटरसाइकिल व लूट का माल बरामद कर लिया गया। उधरए दुपहिया वाहन चोरी के आरोप में कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती निवासी ईमरान को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी व आम्र्स एक्ट के कुल पांच प्रकरण दर्ज है।

Updated on:
20 Dec 2020 01:35 pm
Published on:
20 Dec 2020 01:35 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी