भीलवाड़ा

गरीबों के निवाले पर लटकी आधार की तलवार

खाद्य सुरक्षा से जुड़े लाभार्थियों को आधार की सीडिंग करवाना जरूरी होगा। इसके लिए लाभार्थी नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर अपना आधार कार्ड को राशन कार्ड से सीडिंग करवाये और केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं लाभकारी योजना का लाभ लें
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2020, 2:25 AM IST
adhar seeding in bhilwara
adhar seeding in bhilwara

शाहपुरा.

खाद्य सुरक्षा से जुड़े लाभार्थियों को आधार की सीडिंग करवाना जरूरी होगा। इसके लिए लाभार्थी नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर अपना आधार कार्ड को राशन कार्ड से सीडिंग करवाये और केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं लाभकारी योजना का लाभ लें। यह बात उपखंड अधिकारी शिल्पा सिंह ने बताते हुए कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत उपखंड क्षेत्र के समस्त खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों की आधार सीडिंग की जा रही है। जिन परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड नहीं बना हो वे भी 22 दिसम्बर तक सेंटर पोस्ट ऑफिस, शाहपुरा कुंडगेट पोस्ट ऑफिस, एसबीआई बैंक, शाहपुरा में, ग्राम पंचायत डाबला कचरा, ग्राम पंचायत मुख्यालय मिण्डोलिया पर जाकर आधार कार्ड बनाकर आधार कार्ड को सीड करवा सकते हैं। जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड सीडिंग नहीं होगा वह लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेगा।

आधार में सुधार के लिए घंटों इंतजार

बिजौलियां. कस्बे में एक बैंक में आधार कार्ड में परिवर्तन में सुधार कराने को लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र से पुरुष महिलाएं घंटों बैंक के बाहर इंतजार करते रहते हैं। कई बार नेट में सरवर की समस्या भी आती रहती है। इससे भी काफी समय लग जाता है। ऐसे ही बैंकों में पेन कार्ड, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए केवाईसी फार्म भरने के बाद भी कई दिनों तक अपडेट ना होने से लोगों को पैसे के लेन देन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से जूझते हुए कई महीने हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की है।

Updated on:
20 Dec 2020, 2:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All