प्रदेश के सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम और गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत 11 मार्च को विज्ञप्ति जारी होगी और 14 मार्च […]
प्रदेश के सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम और गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत 11 मार्च को विज्ञप्ति जारी होगी और 14 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इस बार भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। अभिभावकों को शाला दर्पण पोर्टल या स्कूल के क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिन स्कूलों में सीटें खाली हैं, वहां प्रवेश के लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया जाएगा।
बाल वाटिका वाले स्कूलों में नर्सरी और बिना बाल वाटिका वाले स्कूलों में कक्षा 1 की सभी सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक प्रति सेक्शन 30 विद्यार्थी, कक्षा 6 से 8 में 35 और कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन का मानक निर्धारित किया गया है। जो छात्र पहले से इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन्हें अगली कक्षा में स्वतः प्रोन्नत माना जाएगा। रिक्त रहने वाली शेष सीटों पर ही नए प्रवेश होंगे। जिन भामाशाहों ने स्कूल में 50 लाख से अधिक का दान दिया है, उनके लिए प्रति कक्षा अधिकतम 2 और संपूर्ण विद्यालय में प्रतिवर्ष 10 विद्यार्थियों के प्रवेश का विशेष कोटा रहेगा।
प्रवेश कार्य पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से करने की जिम्मेदारी संस्था प्रधानों की होगी। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजेन्द्र गग्गड़, डीईओ भीलवाड़ा
प्रवेश कार्यक्रम: एक नजर में
कार्यक्रम का विवरण निर्धारित तिथि