नगर विकास न्यास में करोड़ों का घपला सामने आने के बाद अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम बुधवार को फिर न्यास कार्यालय पहुंची।
भीलवाड़ा नगर विकास न्यास में करोड़ों का घपला सामने आने के बाद अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम बुधवार को फिर न्यास कार्यालय पहुंची। टीम ने कई शाखाओं से जुड़े मामलों की छानबीन की। रामप्रसाद लढा नगर में गड़बड़ी मामले भी पूछताछ की है। न्यास कार्यालय से जो दस्तावेज गायब थे, उनमें पांच दस्तावेज पंजीयन कार्यालय से प्राप्त किए है। टीम ने भूखंडों की नीलामी के बारे में भी जानकारी ली है।
एसीबी अजमेर के एएसपी भागचंद मीणा ने बताया कि गड़बड़ी की सूचना के आधार पर रिकार्ड को देखा जा रहा है। रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। कुवाड़ा स्थित पंजीयन कार्यालय से तिलकनगर के पांच भूखंडों के दस्तावेज लिए है।
मीणा ने बताया कि रामप्रसाद लढा नगर के मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी सीओ सदर श्याम सुन्दर से ली जाएगी। मामले में यह जानकारी जुटाई जाएगी की इसमें कितने भूखण्ड मुआवजे में दोबारा लिए गए है। मीणा ने माना कि न्यास से फाइलें गायब है, लेकिन अधिकांश पत्राचार न्यास में ही है। टीम ने आवास, भूखण्ड, भूमि अवाप्ति, मानचित्र शाखा में बैठकर जांच की है।