भीलवाड़ा

तापमान में बढोतरी को देखते हुए चिकित्सा विभाग का अलर्ट जारी

भीलवाड़ा. तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हीट वेव (लू-ताप) के संबंध में गर्मी से सबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार की है।
less than 1 minute read
Apr 15, 2023
तापमान में बढोतरी को देखते हुए चिकित्सा विभाग का अलर्ट जारी
तापमान में बढोतरी को देखते हुए चिकित्सा विभाग का अलर्ट जारी

भीलवाड़ा. तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हीट वेव (लू-ताप) के संबंध में गर्मी से सबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार की है।

इस संबंध में मंत्रालय की ओर से स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई है। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि सभी केन्द्रों पर जरुरत की दवाइयां तथा ओआरएस का घोल पहुंचाया जा रहा है। सभी चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ को भी जरूरत के आधार पर दवाओं की मांग पूरी करने को कहा है।

सावधानी बरतें-लू से बचें
- पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू का पानी, कैरी का पानी का उपयोग करें।
- यात्रा करते समय पानी साथ रखें।
- निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें।
- संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें।
- विशेष तौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सूर्य के ताप से बचने के लिए बाहर जाने एवं कड़ी मेहनत से बचें।
- स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें।
- जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के सम्पर्क से बचें।
- जानवरों को छाया में बांधें और उन्हे पर्याप्त पानी पिलाएं।
- लू सेे प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती-गीले कपड़ों से पोंछें अथवा नहलाएं। चिकित्सक से सम्पर्क करें।
- लू लगने के लक्षणों को पहचानें। यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसी महसूस हो, चक्कर आएं तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।
- बीमार, गर्भवती महिला व कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
- अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचें।

Published on:
15 Apr 2023 10:27 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी