भीलवाड़ा

एएमपी की ऑफलाइन सामान्य ज्ञान परीक्षा स्थगित

संस्थान की ऑनलाइन बैठक में लिया निर्णय, जिलावार सम्मान समारोह भी स्थगित
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 10:26 PM IST
AMP offline general knowledge exam postponed in bhilwara
AMP offline general knowledge exam postponed in bhilwara

भीलवाड़ा।
अपना मित्र परिषद खटीक समाज राष्ट्रीय मुख्यालय भीलवाड़ा की ओर से देशभर में 25 दिसम्बर को होने वाली ऑफलाइन सामान्य ज्ञान परीक्षा इस बार नहीं होगी। एएमपी की ऑनलाइन बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय किया है। जिलावार आयोजित प्रतिभा सम्मान व विजेताओं का सम्मान समारोह भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि एएमपी की ऑनलाइन टेस्ट सीरिज का यथावत जारी रखने पर सहमति बनी।
अपना मित्र परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष खोईवाल की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक में संस्थान की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। खोईवाल ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऑफलाइन परीक्षा निरस्त का प्रस्ताव रखा। जिस पर राष्ट्रीय संरक्षक अमृत खोईवाल, सत्यप्रकाश खोईवाल व तनसुख खोईवाल ने परीक्षा निरस्त किए जाने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि एएमपी का ध्येय विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उच्चतर पदों पर चयनित करवाने का है। इसके लिए जिलावार विद्यार्थियों को रीट व पटवारी की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को नि:शुल्क क्लासेज उपलब्ध कराने के बारे में अवगत कराया। राष्ट्रीय संयोजक रोशनलाल सामरिया व पूरण डीडवानिया ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरिज जारी रखने का सुझाव दिया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रहलाद खींची, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राजेन्द्र चोहला, अनिल चंदेल, राष्ट्रीय संगठन सचिव पारस सुईल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश सामरिया ने जिलावार पुस्तकालय खोलने, विभिन्न कोर्स के लिए बेहतरीन मंच उपलब्ध कराने, उच्च शिक्षा या डिग्री के लिए प्रतिभाओं को हरसंभव मदद पहुंचाने पर भी जोर दिया।

Published on:
Also Read
View All