भीलवाड़ा

निखरी पुर की बावड़ी, अब होगा जीर्णोद्धार

राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों के तहत अमृतम जलम् अभियान का आगाज मंगलवार को पुर से हुआ
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 11:05 AM IST
bhilwara, bhilwara news, Amritam Jalme in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों के तहत अमृतम जलम् अभियान का आगाज मंगलवार को पुर से हुआ

भीलवाड़ा।

राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों के तहत अमृतम जलम् अभियान का आगाज मंगलवार को पुर से हुआ। इस महायज्ञ में आहूति देने जनप्रतिनिधियों के अलावा पुर के संगठन व समाजों के प्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया। वार्ड नंबर एक आचार्य मोहल्ला स्थित प्राचीन बावड़ी पर अभियान की शुरुआत नगर परिषद सभापति ललिता समदानी व नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने श्रमदान कर की।

ग्रामीणों ने जमकर श्रमदान किया। बावड़ी कुछ देर में चमक गई। लोगों ने कहा, इस बावड़ी से कभी पुर में जलापूर्ति होती थी लेकिन अब लोग इसे भूल गए। देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो गई। अब पत्रिका ने सफाई का बीड़ा उठाया है इससे नए रूप में नजर आएगी। परिषद के एईएन अखेराम बड़ोदिया, पुर के चेतन चौबे मौजूद थे। पार्षद शारदा देवी, मीना विश्नोई, हीरालाल, ज्योति बैरवा, निर्मल सिंघवी, लालचंद, भरत, संजय, राजेश, देवेन्द्र, युवराज, राधेश्याम, घीसू, राधेश्याम ने श्रमदान किया।


सुनी समस्याएं
अमृतम जलम् के आगाज पर पुर पहुंची सभापति समदानी ने लोगों की समस्यां भी सुनी। लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर एक में सामुदायिक शौचालय खराब है। नालों की सफाई नहीं हो रही है। इस पर सभापति ने उपस्थित अधिकारियों को इसकी सफाई कराने के निर्देश दिए।

सभापति बोली, यहां खतरा है, दीवार बनाओ
आचार्य मोहल्ला स्थित बावड़ी को जब सभापति समदानी ने देखा तो दंग रह गई। बावड़ी के चारों और मुंडेर नहीं है। एेसे में हादसे का खतरा बना रहता है। सभापति ने परिषद अधिकारियों को वहां बुलाया और बावड़ी की सफाई के साथ ही इसकी मुंडेर बनाकर जाली लगाने के निर्देश दिए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस बावड़ी पर मुंडेर नहीं होने से घटना होने का खतरा बना रहता है।

जिलेभर के जलस्त्रोत की लेंगे सुध
राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों के तहत इस अभियान के आगाज के बाद से अब हर बड़े कस्बे, तहसील में यह कार्यक्रम होगा। गांव के प्राचीन जलस्त्रोत, तालाब, बावड़ी का जायजा लिया जाएगा। किसी भी जलस्त्रोत का चयन कर अभियान के तहत इसकी सफाई करवाई जाएगी। इससे बरसात के समय पर उन जलस्त्रोत में पानी की आवक होने पर उसे काम में लिया जा सके।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना