
सोमवार को प्रशासन की कार्रवाई से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कस्बा बंद रखने का आह्वान किया था। लेकिन मंगलवार सुबह प्रशासन द्वारा खिलाफ में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने पर एवं आपसी समझाइश पर बाजार 2 घंटे बाद 9 बजे खोल दिए गए ।
कोटड़़ी ।
सोमवार को प्रशासन की कार्रवाई से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कस्बा बंद रखने का आह्वान किया था। लेकिन मंगलवार सुबह प्रशासन द्वारा खिलाफ में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने पर एवं आपसी समझाइश पर बाजार 2 घंटे बाद 9 बजे खोल दिए गए । विदित रहे कि सोमवार को चारभुजा सरोवर में कस्बे वासियों एवं संतों द्वारा शिवशंकर की मूर्ति स्थापित करने एवं पुराने शिवलिंग मंदिर पर जीर्णोद्धार करने हेतु निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया ।
चारभुजा सरोवर को मन्दिर ट्रस्ट ने गोद लेकर कई प्रकार के कार्य पहले से चला रखे है । प्रशासन ने शिव मंदिर की स्वीकृति नहीं लेने की बात कहते हुए कार्य रोकने के मौखिक निर्देश दिए थे । इस पर आक्रोशित कस्बा वासियों ने मंगलवार को कस्बा बंद रखने का निर्णय लिया लेकिन मंगलवार सुबह प्रशासन द्वारा काम नहीं रुकवाने का संदेश भेजने व समझाइस करने पर कस्बेवासियों ने कोटडी बंद रखने का निर्णय वापस लिया । दो घंटे बाद देरी से बाजार खुल गए ।
कार व वैन में टक्कर
भीलवाड़ा अजमेर हाइवे स्थित जोधड़ास चौराहे पर कार-वैन के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों वाहन बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
बारात लेेेेने जा रही बेकाबू बस पलटी, चालक घायल
जिले के सूरज पूरा और बिलिया ग्राम के बीच आज बड़े तड़के ट्रेवल्स की बस बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें चालक घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार बारात लेने जा रही एक ट्रेवल्स बस सामने रोजड़ा आ जाने से बेकाबू होकर पलट गई। जिससे चालक मिश्रीलाल के मामूली चोट आई है। बताया गया है कि बस बारात को लेने जा रही थी अचानक सड़क पर रोजडा आ जाने से यह दुर्घटना हो गई।
Published on:
1 May 2018, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.