1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंगकर्मियों को नहीं मिला वेतन, सीएम को लिखेंगे खून से पोस्टकार्ड

कर्मचारी मंगलवार को विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के नाम स्वयं के खून से पोस्टकार्ड लिखकर वेतन दिलाने व फिक्सेशन करवाने की मांग रखेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 2:51 PM IST

bhilwara, bhilwara news, Nursing workers did not get salaries in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर लगे 96 नर्सिंगकर्मियों ने पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने और अब तक सातवें वेतन लागू करने के लिए फिक्सेशन नहीं करने का विरोध जताते हुए सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया

भीलवाड़ा।

मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर लगे 96 नर्सिंगकर्मियों ने पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने और अब तक सातवें वेतन लागू करने के लिए फिक्सेशन नहीं करने का विरोध जताते हुए सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पीएमओ को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के नाम ज्ञापन सौंपा।कर्मचारी मंगलवार को विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के नाम स्वयं के खून से पोस्टकार्ड लिखकर वेतन दिलाने व फिक्सेशन करवाने की मांग रखेंगे।

READ: चालक और पंपकर्मियों के साहस को सलाम: पेट्रोल भराते देखी लपट, पंप से 150 मीटर दूर दौड़ाकर ले गया वैन, बड़ा हादसा टला


राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया कि तीन माह होने के बाद भी नर्सेजकर्मियों के फिक्सेशन का प्रस्ताव एडिशनल डायरेक्टर जयपुर को नहीं भेजा गया। सात माह से एक भी नर्सेजकर्मी को वेतन नहीं दिया गया। सभी नर्सेजकर्मी अपने खून से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को पत्र लिखकर मांगे पूरी क रने की मांग करेंगे। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष नारायण लाल माली, दिनेश तिवाड़ी, दिनेश पाण्डे, नीलिमा गोस्वामी, अन्जना शर्मा, अनिल चौधरी, अनिता मीणा, रेणु धाकड़, सीमा सोलंकी, अन्तिम बाला शर्मा, अन्जना गुर्जर, तमन्ना बानु, मधु शर्मा सहित समस्त नर्सेजकर्मी उपस्थित थे।

READ: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रिका डॉट काम की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा यह घटना मानवता के लिए शर्मनाक

दो सूने मकान से हजारों का माल पार
बरूंदनी. सिंगोली गांव में सोमवार दिनदहाड़े चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया। नकदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर गए। पुलिस के अनुसार सिंगोली निवासी शंकरलाल जाट व नंदलाल जाट के मकान में वारदात हुई।

READ: किराए पर मकान ले गृहस्वामी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, महिला समेत दो गिरफ्तार

दोनों का परिवार बाहर गया हुआ था। पीछे से मौका पाकर चोरों ने दोपहर में सूने मकान का ताला तोड़ दिया शंकरलाल के मकान से सोने का मांदलिया, चांदी के पायजब व बिछुडिय़ां ले गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़