भीलवाड़ा

भीलवाडा़ के सुवाणा का एनिकट तोड़ा

लाखो लीटर पानी बहा, अब ढाई करोड़ से होगी मरम्मत

less than 1 minute read
May 16, 2023
भीलवाडा़ के सुवाणा का एनिकट तोड़ा

भीलवाड़ा. सुवाणा से आकोला व भदालीखेड़ा मार्ग स्थित कोठारी नदी के एनिकट तोड़ दिया गया। एनिकट में भरा पानी दो दिन से नदी में जा रहा है। अगले दो दिन में पानी खाली हो जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोठारी नदी से बजरी निकालने को दो दिन पहले किसी ने एलएनटी मशीन लगाकर एनिकट तोड़ दिया। हालांकि जल संसाधन विभाग ने एनिकट की मरम्मत के लिए हाल में ढाई करोड़ रुपए मंजूर करने की बात कही है। एनिकट तोड़ने से लाखो लीटर पानी बह गया है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि 20 साल पुराने एनिकट के ओवरफ्लो होने से रोजाना चादर चलती है। आसपास के गांवों में पानी रिचार्ज हो रहा है। चादर चलने से पानी कोठारी नदी में जा रहा है। कुछ किसान इस पानी से नदी में खेती भी कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग का मानना है कि एनिकट कई जगह से क्षतिग्रस्त है। कई जगह से पानी रिस रहा है। सुवाणा सरपंच अमित चौधरी ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट से एनिकट की मरम्मत की मांग की थी। मंत्री ने करीब ढाई करोड़ मंजूर कराए। सरपंच का कहना है कि एनिकट तोड़कर पानी निकालने की सूचना सदर पुलिस को दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि एनिकट खाली होने से उनके खेतों के कुओं में गंदा व प्रदूषित पानी भर जाएगा। इससे फसलों को नुकसान होगा। माफिया यहां से बजरी का दोहन करेंगे।

Published on:
16 May 2023 11:26 am
Also Read
View All