टेलीवुड के प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत के दुर्योधन फेम 'अर्पित रांकाÓ अब कंस के रोल में छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। भीलवाड़ा निवासी अर्पित रांका अभिनीत धारावाहिक 'हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैयालाल कीÓ मेगा धारावाहिक का प्रसारण मंगलवार से स्टार भारत टीवी चैनल पर रात 9.30 बजे से शुरू हो रहा है।

भीलवाड़ा। टेलीवुड के प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत के दुर्योधन फेम 'अर्पित रांकाÓ अब कंस के रोल में छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। भीलवाड़ा निवासी अर्पित रांका अभिनीत धारावाहिक 'हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैयालाल कीÓ मेगा धारावाहिक का प्रसारण मंगलवार से स्टार भारत टीवी चैनल पर रात 9.30 बजे से शुरू हो रहा है। इस धारावाहिक में अर्पित एक नए अंदाज में 'कंसÓ का दमदार रोल निभा रहे हैं।
अर्पित ने बताया कि यह धारावाहिक अभी छोटे परर्दे का सबसे बड़ा मेगा शो है। उन्होंने अपने किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, एक घंटा का यह धारावाहिक कई खूबियां भी समेटे हुए है। अर्पित इससे पूर्व महाभारत, चन्द्रनंदिनी, राधाकृष्ण जैसे बड़े धारावाहिकों में दर्शकों की भरपूर वाहवाही लूट चुके है। वह नचे बलिए में भी छाए रहे।
वह बताते है कि जल्द ही उनका वेब सीरियल भी छोटे पर्दे पर नजर आएगा। उनके भ्राता विक्रम रांका बताते है कि नवारत्र से एक दिन पहले अर्पित-निधि को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है, इससे समूचा परिवार खुश है।