भीलवाड़ा

श्वान चट कर गए नन्हो का पोषाहार, जमकर मचाई धमाचौकड़ी, रातभर खुले रहे आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे

केंद्र में रखा पोषाहार श्वान खा गए, पोषाहार की थैलियां फाड़ दी और उसे कमरे में बिखेर दिया
2 min read
Ate Anganwadi nutrition dogs in bhilwara
Ate Anganwadi nutrition dogs in bhilwara

गेंदलिया।

महिला बाल विकास विभाग की अनदेखी के चलते गेंदलिया में पंचायत परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का सोमवार रात दरवाजा तेज हवा से खुल गया। इससे केंद्र में रखा पोषाहार श्वान खा गए। श्वानों ने पोषाहार की थैलियां फाड़ दी और उसे कमरे में बिखेर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे के कुन्दे क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें बदला नहीं गया। लिहाजा सोमवार को हवा से दरवाजा खुल गया और श्वान पोषाहार खा गए। श्वानों ने पोषाहार की थैलियां फाड़ दी और उसे कमरे में बिखेर दिया।

230 बच्चों पर पांच शिक्षक, तालाबंदी की चेतावनी दी

रायपुर. ग्राम बांगड़ तहसील रायपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां 230 विद्यार्थी हैं, जिन्हें पढ़ाने से लेकर स्कूल के कार्यों का जिम्मा पांच शिक्षकों के भरोसे है। पढ़ार्ई के अलावा इन शिक्षकों पर मिड डे मिल का ब्योरा, छात्र भर्ती प्रक्रिया, सफाई, अलार्म बजाना सारे काम शिक्षकों के जिम्मे है। शिक्षकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षण कार्य सुचारू नहीं है। ग्राम के महावीरसिंह चुण्डावत की अगुआई में सोमवार को शिक्षा निदेशक के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार रायपुर मनोहरलाल कुमावत को सौंपा। 13 जुलाई तक यद‍ि पदों को नहीं भरा तो तालाबंदी करेंगे।


अतिक्रमण हटाओ वरना आंदोलन
बागोर.विकास समिति व चारागाह बचाओ समिति ने मंगलवार को तहसीलदार अजीत सिंह राठौड़ को सीएम के नाम ज्ञापन सौप कस्‍बे से अतिक्रमण हटाने की मांग की। अतिक्रमण नहीं हटाया तो आंदोलन किया जाएगा। बताया कि लेसवा रोड पर चरागाह व बिलानाम सम्पति पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया। इस सम्बध में पूर्व में भी ज्ञापन दिए। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। प्रशासन ने तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उसके बाद भी चरागाह भूमि मुक्त नहीं हुई।

Published on:
11 Jul 2018 04:02 pm