6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व जनसंख्या दिवस: विकास की करवट से 27 लाख पहुंचा हमारा कुनबा, एक दशक में तेजी से बड़ा ग्राफ

औद्योगिक क्रांति एवं विकास की फूटी धारा से जिले की आबादी का ग्राफ एक दशक में तेजी से बढ़ा
2 min read
Google source verification
population in bhilwara

population in bhilwara

भीलवाड़ा।

औद्योगिक क्रांति एवं विकास की फूटी धारा से जिले की आबादी का ग्राफ एक दशक में तेजी से बढ़ा। जिला सांख्यिकी विभाग के जनगणना के मौजूदा फार्मूले पर विश्वास किया जाए तो जिले की आबादी सात वर्ष में करीब तीन लाख बढ़ी है। अभी जिले की आबादी 27 लाख पार कर गई है। भीलवाड़ा शहर की आबादी भी करीब चार लाख है। बढ़ती आबादी के साथ ही शहर ने विकास की नई करवट भी ली है।


विकास एवं आबादी के मामले में प्रदेश के टॉप टेन में भीलवाड़ा जिला शुमार है। एक दशक में जिले में उपखंड मुख्यालय व तहसीलों की संख्या दुगनी (16) हो गई है। बिजौलियां नई पंचायत समिति बनी। उप तहसील भी बढ़कर 11 हुई। पुलिस थाने भी 28 से 34 हो गए। भीलवाड़ा शहर एक दशक पूर्व पांच किमी दायरे में था, जो अब चारों दिशा में दस किमी तक फैल गया। न्यास के पेराफेरी के गांव अब कॉलोनियों में सिमटने लगे हैं।

निजी कॉलोनाइजरों का बढ़ा दबदबा
एक दशक में नगर परिषद, यूआईटी व राजस्थान आवासन मण्डल से अधिक निजी कॉलोनाइजरों ने बहुमंजिला इमारतें एवं नई कॉलोनियां खड़ी की है। पहले 29 कॉलोनियां थी, जो अब 100 से अधिक हो गई। कृषि भूमि पर भी कई कॉलोनियां बन चुकी।


वस्त्रनगरी पर बढ़ा भार
भीलवाड़ा शहर की जनसंख्या वर्ष 1931 में 15,350 थी जो वर्ष 2011 तक दो लाख 80 हजार 128 हो गई, लेकिन गत सात वर्ष में विकास एवं नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना व रोजगार के अवसर उत्पन्न होने से वर्ष 2018 में शहर की आबादी का आंकड़ा चार लाख के करीब माना जा रहा है। जिला सांख्यिकी अधिकारी रूपचंद सुवालका बताते है कि भीलवाड़ा शहर ने एक दशक में विकास के कई आयाम बनाए। वर्ष 2021 की जनगणना में शहर की आबादी पांच लाख तक हो सकती है।

ये मिली सौगात
मेडिकल कॉलेज
शहर को मिला चम्बल का पानी
सीवरेज लाइनें भी मोहल्लों में पहुंची
नगर परिषद के ऑटो टीपर वार्डों से उठा रहे कचरा
ये होगा अब
टेक्सटाइल पार्क व कलस्टर योजना को लगे पर
गैस पाइप लाइन भी दूर नहीं

ऐसे बढ़ी आबादी

जिले में वर्ष 1931 से 1941 के मध्य आबादी एक लाख 2 हजार 103 बढ़ी। अब हर वर्ष करीब 50 हजार बढ़ रही है। वर्ष 2001 की जनगणना में जनसंख्या 20 लाख 13,789 थी जो 2011 में 24 लाख 10,459 हो गई।

वर्ष जनसंख्या
1931 530025
1941 632128
1951 728522
1961 865797
1971 1054890
1981 1310379
1991 1593128
2001 2013789
2011 2410459
2018 2718713 (संभावित )

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग